Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग स्थित एक जर्जर दीवार गिरने की स्थिति में : कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 8, 2026

मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग स्थित एक जर्जर दीवार गिरने की स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

राहगीरों और आसपास के रहवासियों के अनुसार दीवार की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जर्जर दीवार को जल्द हटाया जाए अथवा उसकी मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके। जनसुरक्षा से जुड़े इस मामले में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Tags :

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन