कटनी। नगर की सामाजिक संस्था ‘यूथ कटनी’ का वार्षिक कार्यक्रम : यूथ कटनी का वार्षिक कार्यक्रम राजस्थानी थीम के साथ संपन्न
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, May 25, 2026
यूथ कटनी का वार्षिक कार्यक्रम राजस्थानी थीम के साथ संपन्न
कटनी। नगर की सामाजिक संस्था ‘यूथ कटनी’ का वार्षिक कार्यक्रम जबलपुर रोड स्थित होटल टीजीएस में राजस्थानी थीम के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
संस्था की संचालिका श्रीमती अनु शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम राजस्थानी पारंपरिक संस्कृति रखी गई थी। सभी सदस्य पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका निर्देशन श्रीमती महिमा ओझा ने किया।
लगाए गए 10 आकर्षक स्टॉल
महिलाओं के व्यक्तित्व एवं रचनात्मक विकास के उद्देश्य से कार्यक्रम में 10 विशेष स्टॉल लगाए गए। इनमें हस्ताक्षर विश्लेषण, आर्ट एंड क्राफ्ट, हस्तरेखा एवं फेस रीडिंग के साथ मनोरंजक गेम्स शामिल रहे।
गेम स्टॉल संचालन में वाणी गट्टानी एवं अनीता वैश्य, रेणु गट्टानी एवं ऋचा गट्टानी, संगीता मरेले एवं अर्चना पांडेय, जयश्री मित्तल एवं हेमा बगड़िया, अर्चना पुरवार एवं आरती शिवहरे, सर्जना कंदेले एवं मंजुला गुप्ता, योगिता त्रिसोलिया एवं संगीता मेघानी, स्नेहा कुदरहा एवं सुचिता कुदरहा तथा गीता पाठक एवं शिल्पा जैन की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रतियोगिता के विजेता
प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार – अर्चना पुरवार एवं आरती शिवहरे,
द्वितीय पुरस्कार – संगीता मरेले एवं अर्चना पांडेय,
तृतीय पुरस्कार – गीता पाठक एवं शिल्पा जैन को प्रदान किया गया।
सदस्यों का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम के सफल संचालन में शांभवी श्रीवास्तव, रेणु गट्टानी, माधवी शर्मा, अनुपमा सिंह, सर्जना कंडेले, अनिता वैश्य, जयश्री मित्तल, गीता पाठक, अर्चना पुरवार, आरती शिवहरे, ऋचा गट्टानी, वाणी गट्टानी, पायल तरानी, शिवांगी सिंह एवं काजल सिंह सहित संस्था की सभी सदस्याओं का विशेष योगदान रहा।
गणमान्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा खंडेलवाल, विमला अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, स्नेह सोनी, प्रभा साहू, वंदना बगेड़िया, अनु सरावगी, कंचन केसरवानी, रंजना केसरवानी, रंजना गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, ज्योति जैन, रागिनी सेन, शेफाली वैश्य, सीमा लहरिया, सीमा नाहर, नीलम सेक्सरिया, स्वाति सेक्सरिया, विनीता अग्रवाल, नीलू पुरवार, मोहिनी सोनी, रश्मि सोनी, अनुराधा सरावगी, शशि अग्रवाल, लता बजाज, संगीता बजाज, सीमा पांडेय, किरण कुदरहा, रजनी सिंघानिया, अनिता जेसवानी, उमा बगेरिया, नेहा उपाध्याय, शिल्पी कुशवाहा, आरती सोनी, सविता राठौड़, आशा तरानी, ऋचा मैनी, नीना मैनी, शोभना खंपरिया, शालिनी सोनी, पूजा तनवानी, पूनम त्रिसूलिया, सुनीता चौधरी, मंजुला गुप्ता एवं हँसा खंडेलवाल की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में संस्था की संचालिका ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान एवं सांस्कृतिक विकास हेतु ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प दोहराया।

Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन