Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सरायपाली-शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल

बसना -: सरस्वती शिशु मंदिर, अरेकेल मार्ग बसना में परीक्षा परिणाम घोषित, हर्षोल्लास से झूमे विद्यार्थी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा मौतः मधेपुरा में SSC GD की परीक्षा पास कर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था, फुलौत के बरीखाल घटनास्थल पर गई जान

admin

Wed, May 15, 2024
मधेपुरा में एसएससी जीडी की परीक्षा पास कर सड़क किनारे दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे एक युवक को बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ीखाल गांव के पास निर्माणाधीन एनएच 106 के एप्रोच पथ पर हुई। मृतक की पहचान मोरसंडा पंचायत के श्रीपुर बासा वार्ड 8 निवासी भागीरथ सिंह के बेटे विकास कुमार (23) के रूप में हुई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 3 घंटे तक सड़क जाम रहा। लोगों की मांग थी कि वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सुबह लगभग 6 बजे उनका छोटा भाई विकास सड़क किनारे दौड़ का प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 20 दिन पूर्व ही विकास SSC GD का परीक्षा पास किया था। कुछ दिन बाद उसका दौड़ होना था। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया है। विकास तीन भाई में सबसे छोटा था। पिछले साल भी वह एसएससी जीडी में उत्तीर्ण हुआ था, लेकिन कुछ कारणवश उनका फाइनल सेलेक्शन नहीं हो पाया था। दोबारा इस वर्ष फिर उसका सेलेक्शन हुआ था।

जांच में जुटी फुलौत पुलिस

  1. फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि लोगों को समझा कर जाम समाप्त करवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन