Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सरायपाली-शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: महाशिवरात्रि पर अमृतांशु पब्लिक स्कूल में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

admin

Wed, Feb 26, 2025

लौआलगान, चौसा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चौसा प्रखंड स्थित अमृतांशु पब्लिक स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आगत अतिथियों ने पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में साहित्यकार एवं पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, "प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।"प्रो. विष्णुदेव प्रसाद सिंह 'शास्त्री' ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति पांच पौधे लगाए, तो पृथ्वी पर करोड़ों वृक्ष तैयार हो सकते हैं।

संस्थान के निदेशक सुनील अमृतांशु ने बताया कि स्कूल परिसर में इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करना था। वरिष्ठ पत्रकार विनोद आशीष ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को स्वच्छ रखते हैं और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया शशिभूषण सिंह, अधिवक्ता विनोद आज़ाद, कांग्रेस नेता शंभू प्रसाद सिंह, शिक्षक रंजीत कुमार सिन्हा, युवा समाजसेवी राहुल कुमार यादव, कैलाश यादव, मनोज शर्मा, अजय कुमार खुशबू, टैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन