महासमुंद : बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Wed, Jun 24, 2026

बसना । कहा जाता है कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता, और इसी एकता व मोहब्बत का संदेश लेकर आ रही है बसना की गरीब नवाज कमेटी। हज़रत इमाम हुसैन और अहल-ए-बैत की याद में, आगामी 23 जून को एक बेहद खास और नेक पर्व, 7 मुहर्रम-उल-हराम के इस मुकद्दस मौके पर गरीब नवाज कमेटी, बसना द्वारा सबील-ए-शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस तपती गर्मी में राहगीरों और प्यासों को राहत देने के लिए कमेटी द्वारा शरबत बांटा गया।
इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोगों का ख़िदमत कर। सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की गई यह कार्यक्रम 23 जून मंगलवार सुबह 11 बजे से मेन चौक, बसना में शुरू हुआ, कमेटी का कहना है कि खिदमत-ए-खल्क ही उनकी पहचान है और इस नेक काम में शामिल होकर प्यासों को राहत दें और इंसानियत का संदेश फैलाएं।
इस मौके पर अफान खेरानी, शोएब खान, मोबिन खान, लीक दानी, अदनान देदा, अहम , असद अली, आतिफ बेग, सैयद असगर, वक्काश दयाला, आयान धनानी, कामरान दयाला, फहद दयाला, रेहान धनानी, अनस खेरानी, सुफियान धनानी, इस्माइल गिगानी, अरसान खत्री, मोहम्मद अरसान, रेहान खान, साहिल खान, सुफियान दयाला, रेहान धड़ा, आयान खान, हसन मेमन, फरदीन वागड़िया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन