Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

बाल संत महाराज के पश्चात बल्लभ शरण जी का पावन आगमन, शिव महापुराण बना आस्था का महाकुंभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Apr 21, 2026

जगदीशपुर, 18 अप्रैल 2026: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल (सीआईएससीई, नई दिल्ली से संबद्ध, सीजी-023) में विश्व धरोहर दिवस World Heritage Day पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. संगीता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. तुषार कांति नायक तथा पादरी रेव. बेंजामिन नंद की उपस्थिति में स्कूल परिसर में दोपहर 4:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारतीय विरासत और संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत रोमांचक संबलपुरी नृत्य से हुई, तत्पश्चात इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता हुई, जिसमें भारतीय धरोहर और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।

फोक डांस की मनमोहक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक चित्रकला प्रदर्शनी ने समारोह को और रंगीन बना दिया। छात्रों ने परंपराओं पर प्रभावशाली भाषण दिए, जो मुख्य अतिथियों द्वारा सराहे गए। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आयुर्वेद और सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला, अन्य अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

बच्चों द्वारा हमारी संकृति की झलक दिखलाते हुए इसके बाद परंपरागत भोजन स्टॉल ने सभी को आकर्षित किया, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए जिसका अतिथियों पलकों और बच्चों के बड़े ही चाव से आनंद उठाया ।

अन्त में अतिथियों की बच्चों द्वारा बनाई गई पारंपरिक चित्रकला भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

प्राचार्य, श्रीमान विजय दास और संस्था प्रबंधक ने इस कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह समारोह न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी साबित हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन