Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद- सरपंच पंच सहित ग्रामीणों ने सरायपाली थाने में दी शिकायत : सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, May 9, 2026

ग्राम जंगलबेड़ा में सोलर प्लांट विरोध को लेकर मुख्य सड़क जाम करने से जंगलबेड़ा ग्रामवासी व राहगीर परेशान

सरपंच पंच सहित ग्रामीणों ने सरायपाली थाने में दी शिकायत

महासमुंद (छत्तीसगढ़): सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगलबेड़ा में सोलर प्लांट के विरोध में कुछ लोगों द्वारा मुख्य सड़क जाम कर धरना देने से राहगीरों व जंगलबेड़ा ग्रामवासियों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ रहा है । इस मामले को लेकर गांव के कई प्रभावित ग्रामीणों ने जंगलबेड़ा सरपंच पंच के माध्यम से संयुक्त रूप से सरायपाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है कि गांव में लग रहे सोलर प्लांट के विरोध में कुछ लोग जंगलबेड़ा से राजडीह जाने वाले मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर धरना दे रहे हैं। इससे ग्रामवासियों का आना-जाना बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर बीमार व्यक्ति और रोजमर्रा का काम करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस अवरोध के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि उचित कार्यवाही कर सड़क को तुरंत खुलवाया जाए ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।

स्थानीय परिस्थिति:

यह मामला सोलर प्लांट परियोजना को लेकर कुछ लोगों द्वारा गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न को दर्शाता है, जहां एक तरफ परियोजना का विरोध हो रहा है तो दूसरी तरफ ग्रामीणों को कहना है कि ग्राम के कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ को लेकर विरोध किया जा रहा है जबकि अधिकांश जनता चाहती है कि ग्राम में सोलर प्लांट की स्थापना हो जिससे ग्राम का विकास होगा और लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा सामान्य ग्रामीण रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली दिक्कतों से परेशान हैं।

सरायपाली पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन