: सार्वजनिक त्रिशाला देवी रथ यात्रा सदर बाजार में निकाली गई
Sat, Aug 17, 2024
सदर बाज़ार मे त्रिशाला देवी बड़ी पूजा रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली केसरी सदन से शास्त्री चौक 400 मी आने में देवी जी के रथ को 5 घंटे लगे, हजारों की संख्या में नींबू काटकर उतरा किया गया, अखाड़ों ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन सार्वजनिक त्रिशला देवी रथ यात्रा सदर बाजार मे जब निकली तो हर घर हर परिवार मे पूजा करने के लिए ऐसी होड़ लगी कि उसे केसरी सदन से साक्षी चौक 400 मी आने में 5 घंटे लग गए
सुबह 10 बजे समिति के लोग देवी जी के मंदिर मे झंडा चढ़ाने गए तत्पश्चात खप्पर भरने के बाद विधि विधान से देवी जी की रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे केसरी सदन 8 मुहाल से प्रारम्भ हुई, 8 मोहाल का 400 मीटर का क्षेत्र पर करने मे ही रथ को 5 घंटे लग गए। साथ चल रहे पंडो ने श्रद्धालुओं को नींबू उतार कर उतारा किया, 10000 नीबू रात 10 बजे तक काटे जा चुके थे। रथ को 2 बकरों के द्वारा खींचा जा रहा था।
शास्त्री चौक के पास सारे आखाडो के प्रदर्शन हुए जिनके उस्तादों का स्वागत विधायक प्रदीप लारिया, हरिओम केशरवानी, गनेश केशरवानी, ,निकेश गुप्ता,आलोक केशरवानी आदि ने किया। इसके अलावा लोगो ने जगह जगह मिठाई, चाय, मागोड़ी,कोल्ड ड्रिंक, बालूशाही आदि से भक्तजनों का स्वागत किया, स्वागत करने वालो मे
दीवान परिवार,विष्णु केसरवानी स्वदेश केशरवानी गुड्डन केशरवानी,रोशन केशरवानी, नितेश केशरवानी कपूरचंद केशरवानी,सुरेंद्र पहलवान,अजय केसरवानी, कल्लू वाला परिवार आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पूजा में 14 अखाड़े, 5 भजन मंडली, 3 धमाल, पार्टी,2 बैंड पार्टी, डी जे, शेर नृत्य, रमतूला पार्टी, दुल दुल घोड़ी, माता अष्टभुजा व् लक्ष्मी जी की चलित झांकी, काल भैरव की झांकी इत्यादि सम्मलित हुई। जिसमे अखाड़ों मे एक से बढ़कर. एक हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। उक्त जानकारी पूजा कमेटी अध्यक्ष माधव गुप्ता, प्रहलाद केशरवानी, अमित केशरवानी, अजितेश केशरवानी ने दी।
: वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर स्वयं को सुरक्षित करें कलेक्टर संदीप जी आर आ
Sat, Aug 17, 2024
सागर/ दो पहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगे होने पर ही कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी. आर. ने दिए हैं।
उन्होंने नई पहल करते हुए कहा है कि कलेक्टर कार्यालय में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा और केवल उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो इस आदेश का पालन करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कलेक्टर कार्यालय को धूम्रपान एवं गुटखा, तंबाकू मुक्त बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय परिसर में धूम्रपान, तंबाकू गुटखा खाता पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। इसी प्रकार सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने के लिए सभी को समझाइश दी जा रही है। सोमवार से सभी को यह आदेश अनिवार्य होगा। उन्होंने समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यालय में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि, सभी सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाकर ही कलेक्टर कार्यालय आएं और अपने को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास है, जिससे आप सभी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने सभी से अपील की है कि जब भी आप घर से बाहर वाहन पर निकलें तो हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं।