Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कोरोना का प्रकोप कम हुआ,जल्द खुल सकता हे कोरोना कर्फ्यू।

admin

Wed, May 19, 2021
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कोरोना का प्रकोप कम हुआ,जल्द खुल सकता हे कोरोना कर्फ्यू।

मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की सरकारी रिपोर्ट पर अगर नज़र डाली जाए तो कोरोनावायरस के कमजोर होने की सूचनाएं तो दे रहे हैं परंतु केंद्रीय गाइड लाइन के अनुसार मध्यप्रदेश में सिर्फ 20 जिले हैं जो 30 मई तक कर्फ्यू और प्रतिबंध के दायरे से बाहर निकल सकते हैं। आपको हम बताते चलें कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कर्फ्यू खत्म करने के लिए संक्रमण की दर कम से कम 1 सप्ताह तक 5% से कम होना चाहिए।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में सबसे पहले कोरोना कर्फ्यू खुलेगा

मध्य प्रदेश के 20 जिलों होशंगाबाद, देवास, विदिशा, बालाघाट, टीकमगढ़, मुरैना, छिंदवाड़ा, छतरपुर, श्योपुर, मंडला, गुना, आगर मालवा, बड़वानी, अशोकनगर, झाबुआ, निवाड़ी, भिण्ड, खण्डवा, बुरहानपुर तथा अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम है।

जिस तरह से कोरोना ग्राफ नीचे जा रहा है उम्मीद की जा रही है कि 22 मई तक इन जिलों की पॉजिटिविटी रेट 5% से कम हो जाएगी और यदि ऐसा हुआ तो 1 जून को कंटेनमेंट जोन छोड़कर शेष इलाकों में बाजार खोला जा सकेगा।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में अभी कर्फ्यू से राहत नही।

प्रदेश के 5 जिलों में ही अब 200 से अधिक तथा 12 जिलों में 100 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1307, भोपाल में 657, जबलपुर में 421, उज्जैन में 232, ग्वालियर में 201, सागर में 195, रतलाम में 190, रीवा में 170, शिवपुरी में 114, नरसिंहपुर में 113, सीहोर में 106 तथा दमोह में 104 नए प्रकरण आए हैं। इन सभी जिलों की पॉजिटिविटी रेट भी 10% से अधिक चल रही है जबकि मध्य प्रदेश की औसत संक्रमण दर 10% से कम हो गई है। अतः यह बताने की अवयशक नहीं कि इन जिलों में 1 जून से कर्फ्यू खत्म होने या उस में ढील दिए जाने की संभावना काफी कम है।

Read also-

Cm Anukampa Niyukti Yojna-सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन