Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: शिवराज सरकार ने लिए ये बड़े फैसले,मध्य प्रदेश में जिम, सिनेमा हॉल बंद, 4 और जिलों में लॉकडाउन

admin

Wed, Mar 24, 2021

मध्य प्रदेश के कुल 7 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया.

 

देशभर के कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी लगातार कोरोना ( Corona In Madhya Pradesh) के मामले बढ़ रहे हैं. जिसके चलते राज्य सरकार कड़े फैसले ले रही हैं. कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने की वजह से अस्पतालों (Hospitals) में बिस्तर बढ़ाए जाएंगे. इसके साथ बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में रविवार को लॉकडाउन (Lock down) बढ़ाया गया था. वहीं होली को लेकर राज्य सरकार ने सार्वजनिक रूप से त्योहार मनाने पर पाबंदी लगाई है.

मध्य प्रदेश के कुल 7 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. अभी सिर्फ भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रविवार का लॉकडाउन रहता है. सार्वजनिक कार्यक्रमों से कोरना संक्रमण का खतरा ज्यादा है जिसके चलते ऐसे शहर जहां औसत 20 से ज्यादा मरीज हैं, वहां शादी में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके साथ ही जिम, सिनेमाघरों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. वहीं रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर रोक रहेगी. रेस्टोरेंट से सिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी जारी रहेगी

धर्मस्थलों पर जिला प्रशासन करेगा फैसला

धर्मस्थलों और रोजाना रात्रि लॉकडाउन का समय रात 10 बजे से रात 8 बजे करने को लेकर फैसला जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा गया है. मध्यप्रदेश में मंगलवार को 1502 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2,78,577 हो गई है. मंगलवार को कोरोना संक्रमित 4 मरीज की मौत हुई है, जिससे मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,912 हो गया है. भोपाल में पिछले 24 घंटों में 362 नये मरीज मिले हैं, यह आकड़ा पिछले तीन माह में 4 गुना बढ़ गया है. भोपाल में ही एक्टिव मरीजों की संख्या 2500 से अधिक है.

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन