Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी। यूनिटी जंक्शन बनी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला की चैंपियन, वीरेंद्र तिवारी रहे चमकदार सितारे

विजयराघवगढ़ 40 डिग्री की तपती धूप भी नहीं डिगा पा रही संकल्प, कलहरा में भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का अद्भुत संगम

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

कटनी- सरकारी फाइलों में 'सफेद', बाजार में 'ब्लैक': टैक्स विभाग को धुआं उड़ाकर 'कैश' बटोर रहे पटेल साहब

अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला, फायर ब्रिगेड की बौछारों के बीच प्रदर्शन, आदिवासी सम्मान की रक्षा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल : कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, May 29, 2026

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक
कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल रातभर परेशान होते रहे नागरिक लगभग हफ्ते भर से परेशान है

कटनी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कटनी शहर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रहने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। शिवाजी नगर, शिवनगर, बालाजी नगर, कलवारा मोड़ सहित कई वार्डों के नागरिक पूरी रात बिजली समस्या से जूझते रहे।

स्थिति इतनी खराब रही कि छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग देर रात तक बिजली कार्यालय के बाहर खड़े होकर सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे थे। कई क्षेत्रों में एक फेस बंद हो गया था, जबकि कुछ इलाकों में पूरी सप्लाई ठप रही। नागरिकों का आरोप है कि लगातार फोन लगाने के बावजूद हर बार केवल यही जवाब मिलता रहा कि “10 मिनट में बन रही है”, “टीम पहुंच रही है”, “काम चालू है”, लेकिन वास्तविक स्थिति जस की तस बनी रही।

लोगों का कहना है कि रातभर इंतजार के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ। कई नागरिक घंटों तक बिजली कार्यालय के बाहर बैठे रहे, लेकिन शिकायत सुनने या सही जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ता गया।

शिवनगर, रामनगर और बालाजी नगर के रहवासियों का कहना है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से दिन में तो जैसे-तैसे समय कट जाता है, लेकिन रात में घंटों बिजली गुल रहने से हालात बेहद खराब हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन