Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी। यूनिटी जंक्शन बनी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला की चैंपियन, वीरेंद्र तिवारी रहे चमकदार सितारे

विजयराघवगढ़ 40 डिग्री की तपती धूप भी नहीं डिगा पा रही संकल्प, कलहरा में भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का अद्भुत संगम

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

कटनी- सरकारी फाइलों में 'सफेद', बाजार में 'ब्लैक': टैक्स विभाग को धुआं उड़ाकर 'कैश' बटोर रहे पटेल साहब

अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला, फायर ब्रिगेड की बौछारों के बीच प्रदर्शन, आदिवासी सम्मान की रक्षा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की बैतूल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, : प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की बैतूल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, 15 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

अलकेश धुर्वे

Thu, May 28, 2026

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की बैतूल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, 15 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैतूल। देश के अग्रणी पत्रकार संगठन 'प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ' ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपनी सांगठनिक ताकत को बढ़ाते हुए जिला कार्यकारिणी का वृहद विस्तार किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया, प्रदेश अध्यक्ष राजू मेहरा एवं नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल के मार्गदर्शन व सहमति से इस नई सूची को मंजूरी दी गई है। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से जिले के 15 ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, संगठन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में संदीप वाईकर, कृष्णा मर्सकोले और इदरीश विरानी को 'जिला उपाध्यक्ष' पद की कमान सौंपी गई है। वहीं, कमलाकर तायवाडे को 'जिला महामंत्री', रामराव देशमुख को 'जिला सचिव', तथा राजेश गलफट और हरीश राठौर को 'जिला महासचिव' नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, पवन मनवर को 'जिला संयुक्त सचिव' और तरुण वाघमारे को 'जिला संगठन मंत्री' मनोनीत किया गया है। संगठन को ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से अल्केश धुर्वे, राजू खातरकर और मनोज तायवाडे को 'जिला मंत्री' बनाया गया है। इसके साथ ही, राजेश नगदे, आशीष ठाकरे और महेश्वर राठौर को 'जिला प्रचारक' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन की गरिमा को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम पत्रकार हितों की रक्षा करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और संगठन के विस्तार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस विस्तार से स्थानीय मीडिया जगत और संघ के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन