Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, धर्म के साथ रक्तदान का संदेश : कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा भव्य हनुमान चालीसा अनुष्ठान आयोजित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 23, 2026

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा भव्य हनुमान चालीसा अनुष्ठान आयोजित

हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, धर्म के साथ रक्तदान का संदेश

कटनी, 22 मार्च 2026। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहर में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। नई बस्ती स्थित आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में आयोजित श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, युवा उद्यमियों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अनुष्ठान में वाणी सेवा का दायित्व श्री बजरंग बाल रामायण समाज, कटनी की टीम द्वारा निभाया गया। संगीत की मधुर धुनों के साथ हुए हनुमान चालीसा पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

संस्था द्वारा अनुष्ठान को पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ हनुमान चालीसा एवं आरती संग्रह भी प्रदान किया गया। सोसायटी की महिला विंग ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म के साथ सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के लिए फॉर्म भी भरवाए गए, जिसमें अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई। सोसायटी के अध्यक्ष ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।अंत में भगवान हनुमान की आराधना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Tags :

katni

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन