Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

PM राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jun 4, 2026

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

PM राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस, अस्पताल एवं कंट्रोल रूम के बीच समन्वित व्यवस्था स्थापित

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बिना किसी विलंब के त्वरित एवं कैशलेस उपचार का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि दुर्घटना के बाद के “गोल्डन आवर” में पीड़ित को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सके और उसके जीवन की रक्षा की जा सके।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जब भी किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 112, 1033, 108 अथवा अन्य माध्यमों से जिला अस्पताल या किसी निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जाता है, तब संबंधित अस्पताल, डायल सेवा अथवा पुलिस कर्मचारी द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम कटनी को सूचना प्रदान की जाएगी।

सूचना प्राप्त होने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम कटनी का मोबाइल नम्बर 7587600044 निर्धारित किया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित थाना अथवा चौकी क्षेत्र को तत्काल अवगत कराया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित थाना/चौकी द्वारा दुर्घटना की जानकारी iRAD / eDAR पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक आईडी जनरेट की जाएगी तथा प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत योजना अंतर्गत घायल के उपचार हेतु Pre-Approve प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

इस व्यवस्था के माध्यम से पात्र दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी तथा अस्पतालों को भी आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने में सहायता मिलेगी। साथ ही संबंधित थाना एवं चौकी द्वारा अस्पताल से सतत समन्वय स्थापित कर घायल के उपचार की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात पुलिस द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, अस्पताल प्रबंधन, डायल सेवाओं एवं संबंधित विभागों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पात्र प्रकरण में iRAD / eDAR आईडी समय पर जनरेट कर Pre-Approve प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें, जिससे शासन की जनहितकारी योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।

कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन