Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp Latest Updates-कोरोना ड्यूटी के दौरान घर-घर जाकर महिला डॉक्टर का ईसाई धर्म का प्रचार करने का वीडियो वायरल।

admin

Mon, May 24, 2021
Mp Latest Updates-कोरोना ड्यूटी के दौरान घर-घर जाकर महिला डॉक्टर का ईसाई धर्म का प्रचार करने का वीडियो वायरल।

Mp Latest Updates-कोरोना ड्यूटी के दौरान घर-घर जाकर महिला डॉक्टर का ईसाई धर्म का प्रचार करने का सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लोगों से कह रहीं हैं कि ईसा मसीह की प्रार्थना करो तो तुम्हें कोरोना नहीं होगा और यदि होगा भी तो तुम ठीक हो जाओगे। यह वीडियो रतलाम जिले के आदिवासी छेत्र बाजना गांव में शनिवार की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को हिंदू संगठन के सदस्यों ने बाजना पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज की। हालांकि, इस संबंध में अभी तक महिला डॉक्टर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

https://twitter.com/rameshwar4111/status/1396365168850857985?s=19

वायरल वीडियो के अनुसार, इंदौर निवासी बीएएमएस डिग्री धारक डॉ. संध्या तिवारी फरवरी से बाजना में पदस्थ हैं। किल कोरोना अभियान के तहत सर्वे करने वाली टीम में शामिल होकर वह घर-घर जा जाकर लोगों को दवाओं और भोजन के बारे में समझाने के साथ पर्चे दिखा कर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। वह पर्चे बांटने के साथ लोगों को समझा रही थी कि ''ईसा मसीह की प्रार्थना करो तो निगेटिव हो जाओगे। मैंने भी प्रार्थना की है। मुझे फायदा मिला है। तुम्हें भी मिलेगा।'

संध्या के पास मिला पर्चा आधा फोटोकॉपी और आधा हाथ से लिखा है। उस पर एक हिस्से में हाथ से प्रभु यीशु की प्रार्थना लिखी है। फोटोकॉपी में ईसाई धर्म प्रचार करने वाले चैनलों के प्रोग्राम की जानकारी है। पर्चे में हाथ से इंटरनेट पर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही वेबसाइटों के वेब एड्रेस, यू-ट्यूब चैनल की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं।

Read Also-

मध्य प्रदेश में 75 मौत और कोरोना वायरस के 3375 नए मामले।

बाजना तहसीलदार बी एस ठाकुर ने बताया, 'ईसाई धर्म का प्रचार किए जाने की शिकायत मिलने पर उक्त महिलाकर्मी का बयान दर्ज किया गया है। उसके पास से पर्चे भी मिले हैं। प्रकरण में जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है।'जल्द ही मिले सबूतों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन