: जिला भाजपा की बैठक संपन्न हुई
Wed, Jun 19, 2024
शत प्रतिशत सफलता के बाद भी समीक्षा हमारी कार्यपद्धति कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने अटूट कीर्तिमान स्थापित किया:– गौरव सिरोठियामिलिट्री मेन की तरह भाजपा कार्यकर्ता न कभी थकता हैं न कभी रुकता हैं:– गोविंद सिंह राजपूतसागर लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित:–लता वानखेड़ेसागर। समीक्षा हमारी कार्यपद्धति का आधार है। भाजपा संगठन 100 में से 100 अंक हासिल करके भी अपने काम की समीक्षा करता है। क्या कमी रह गई और कैसे और अच्छा किया जाए, यही भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम से सागर और दमोह लोकसभा में शानदार सफलता मिली है और हम अटूट कीर्तमान स्थापित करने में सफल रहे साथ ही जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने 18 जून को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस, 21 जून को विश्व योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 24 जून को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की बरसी, 26 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले ’एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा 30 जून को होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम सहित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने हेतु रूप रेखा तैयार करने हेतु आग्रह किया।केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सफलता के शीर्ष पर है और आगे भी बनी रहेगी जिसका कारण भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं जो मिलिट्री मेन की तरह न कभी थकता हैं न कभी रुकता हैं सदैव संगठन के लिए पूर्ण समर्पित भाव से 24 घंटे 7 दिन परिश्रम करता हैं यह केवल भाजपा में ही देखने को मिलता हैं जहां प्रधानमंत्री से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक मतदान के दूसरे दिन से ही संगठनात्मक कार्यों में जुट जाते हैं अन्य राजनीतिक दलों के नेता/कार्यकर्ता चुनाव के बाद छुट्टियों पर चले जाते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन द्वारा तय कार्यों को संपादित करने में जुट जाते हैं।जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा भ्रम जाल को ध्वस्त करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड जीत के साथ सागर जिले सहित लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पुनःअपनी क्षमताओं को साबित किया हैं परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संकल्प को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से स्वयं को झोंक देता हैं यही भाजपा की जीत का आधार होता हैं।
एक बार पुनः कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ बहुत अच्छे से कार्यों को पूरा करते हुए सागर दमोह लोकसभा में नया रिकॉर्ड बनाया हैं जिसके लिए सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आज जो कुछ मैं हूं, कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं मैंने पंच-सरपंच से संसद का सफर कार्यकर्ताओं की दम पर ही तय किया है धन्यवाद, आभार, कृतज्ञ जैसे शब्द शायद कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए कहे तो छोटे पड़ेंगे इसलिए मैं इतना ही कहूंगी हमें अपने पार्टी के ऐसे निष्ठाबान सिपाहियों पर नाज है यह रिकॉर्ड जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं।बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार जिला महामंत्री अमित कछवाहा ने व्यक्त किया। बैठक में शमिल होने कार्यालय पहुंची नव निर्वाचित सांसद लता वानखेड़े का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
मंडल कार्यसमिति की बैठक आज जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की जिला कार्यसमिति उपरांत आज 20 जून गुरुवार को जिले के सभी 37 मंडलों की कार्य समिति आयोजित की जाएगी।बैठक में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार,बीना विधायक निर्मला सप्रे,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी,जिला संयोजक उपस्थित रहें।
: नगर निगम के कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न माधव प्रसाद कटारे को सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का संरक्षक चुना गया
Wed, Jun 19, 2024
नगर निगम के कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न
माधव प्रसाद कटारे को सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का संरक्षक चुना गया
सागर/ नगर पालिक निगम कर्मचारी संगठन का रजिस्ट्रेशन शासन के नियमानुसार 12 जून को म.प्र. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत कराया गया है जिसका अब रजिस्टर्ड नाम ष्नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ रखा गया है और अब कर्मचारी संगठन का पुनर्गठन निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा किया जाना प्रस्तावित है ,इस संबंध में विचार-विमर्श तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्थाई कार्यकारणी गठन हेतु आवश्यक बैठक बुधवार को निगम सभा कक्ष में आयोजित की गयी ,जिसमें संगठन के गठन और उसके उद्देश्य और कार्यों के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बैठक में सर्वसम्मति से श्री माधव प्रसाद कटारे को संगठन का संरक्षक चुना गया तथा जब तक कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं हो जाते तब तक संयुक्त मोर्चा की पुरानी कार्यकारिणी ही संगठन के कार्यों का संचालन करेगी, साथ ही साथ कर्मचारियों के कल्याण हेतु संघ की स्थायी सदस्यता लेने हेतु न्यूनतम शुल्क जमा करने के संबंध में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
बैठक के प्रारंभ में श्री चंद्र विजय गौर ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों का कोई पंजीकृत संगठन न होने के कारण अन्य संगठनों के सहयोग से गतिविधियां संचालित की जाती थी लेकिन अब संघ के संरक्षक माधव प्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में निगम के कर्मचारियों का संघ पंजीकृत कराया गया है इसलिए संघ गठन के नियम अनुसार सदस्यता शुल्क और संगठन के चुनाव कराना आवश्यक होता हैं। संगठन के सचिव मनोज चौबे ने बताया कि संगठन की सदस्यता शीघ्र प्रारंभ की जा रही है उसके बाद कर्मचारी संघ के चुनाव कराए जाएंगे। लेखापाल श्री शरद बरसैंया ने कहा कि संघ का जिस उद्देश्य को लेकर गठन किया गया है वह पूरा होना चाहिए। इस अवसर पर नवनियुक्त संघ के संरक्षक माधव प्रसाद कटारे ने कहा कि वह हर समय कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।बैठक में अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का आभार पंडित रामेश्वर चौबे ने व्यक्त किया।
: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मध्यस्थता से खत्म हुई, बस आॅपरेटरों की हड़ताल
Wed, Jun 19, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.liveमंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मध्यस्थता से खत्म हुई, बस आॅपरेटरों की हड़ताल
पुराने बस स्टैंड से नहीं, नये बस स्टैंड से चलेंगी बसें
जनसेवा और शहर विकास के लिए, हम सब एक हैंः गोविंद सिंह राजपूतसागर/ लगभग पिछले 5 दिनों से शहर में चल रही बस ऑपरेटर की हड़ताल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मध्यस्थ से समाप्त हुई। बुधवार को मंत्री श्री राजपूत ने अपने बंगले पर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जिसमें बस आॅपरेटर एसोसियेशन के सदस्य शामिल हुए, संयुक्त पत्रकार वार्ता में मंत्री श्री राजपूत ने कहा हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना है जिससे आम जनता परेशान हो, जनता के हित के लिए यह अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बनाए गए हैं ताकि शहर का ट्रैफिक कम हो दुर्घटनाओं की संभावना कम रहे तथा हमारा शहर भी महानगरों की तरह यातायात में सुविधाजनक हो, लेकिन कुछ भ्रांतियां और गलत फेहमियों के कारण बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए थे। सभी लोगों से बैठक कर सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, इसके बाद सभी बस ऑपरेटर हड़ताल खत्म कर बसों का संचालन करेंगे, बस संचालन सिर्फ व्यापार नहीं जनसेवा भी है। हम सब की ओर से बस ऑपरेटरों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं के उन्होंने जनता की परेशानी को समझा और अपनी हड़ताल समाप्त की। आगे इस तरह की कोई स्थिति निर्मित नहीं होगी जिससे हमारे शहरवासी आमजन परेशान हों।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नए बस स्टैंड से मकरोनिया तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर बस मालिक जिम्मेदार रहेंगे।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि बस मालिकों को उनके ऑफिस के संचालन के लिए नए बस स्टैंड पर को जमीन आवंटित की गई है, जिस पर वह अपना ऑफिस बनाकर बसों का संचालन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डाॅ.सर हरिसिंह गौर बस स्टेण्ड के पुराने दुकानदारों को भी जमीन प्रदान की जाएगी। बस संचालकों के साथ हुई बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि दोनों नए बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा एवं राजघाट चैराहा, स्वीडिश मिशन स्कूल के पास और कठुआ पुल पर यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। जहां बसें रुककर सवारी ले सकेंगी।
बस ऐसोसियेशन ने व्यक्त किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभारबस ऐसोसियेशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री राजपूत की मध्यस्थता के चलते हम सभी आॅपरेटरों की मांगें तथा समस्याओं का निराकरण किया गया है। जिसके लिए हम सभी बस आॅपरेटर मंत्री श्री राजपूत को धन्यवाद प्रेषित करते है, साथ ही इस तरह की आगे कोई भी जनता को परेशानी न हो इसका हम सभी लोग प्रयास करेंगें। हमारी मांगों को लेकर मंत्री श्री राजपूत ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं,जिससे हम सभी लोग अपनी हड़ताल खत्म कर बसों का संचालन करेंगें।
गौरतलब है कि हड़ताल खत्म होने के पूर्व मंत्री श्री राजपूत ने नगर विधायक शैलेंद्र जैन के साथ बस आॅपरेटर तथा कलेक्टर दीपक आर्य, नगर निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में बैठक ली थी, जिस पर कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने भी मंत्री राजपूत के निर्णय पर सहमति जताई थी।