: Seoni Nagarpalika:-हरकत में आया नपा अमला, शहर हो रहा सैनिटाइज.
Sun, Apr 11, 2021
Seoni Nagarpalika:-हरकत में आया नपा अमला, शहर हो रहा सैनिटाइज.
सिवनी। कोरोना के बढ़ते खौफ को काबू में लाने नगर परिषद का अमला भी हरकत में आ गया है।
हर दिन शहर में सैनिटाइजर वाहन से विभिन्ना क्षेत्रों में दवा कर छिड़काव कर इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। 9 व 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेड ऑफिस, तहसील कार्यालय, वन मंडल ऑफिस, बस स्टैंड से नगर पालिका चैक, महेश मालू चैक से सब्जी मंडी तक बुधवारी बाजार, चावल मंडी फतेशाह बाबा से दुर्गा चैक, दुर्गा चैक, कल्याण सायकल स्टोर से मेन रोड तक, शंकर मढ़िया से मंगलीपेठ तक, सब्जी मंडी, नेहरू रोड, नर्मदा नर्सिंग होम व जैन कॉलोनी, काली चैक से राम मंदिर, पुलिस क्वाटर कॉलोनी, गांधी चैक शुक्रवारी, बबरिया रोड मोक्षधाम से डालडा फैक्ट्री रोड, बबरिया रोड मोक्षधाम, पुलिस क्वाटर ब्लॉक डॉ सलिल त्रिवेदी हॉस्पिटल, एलआईसी ऑफिस, दीप हॉस्पिटल, एकता कॉलोनी मस्जिद के सामने से मेन रोड तक, होमगार्ड ऑफिस वाली रोड, हीरो एजेंसी के सामने से जिला अस्पताल के सामने तक हाइवे, जिला अस्पताल के सामने, अपैक्स जिम वाली गली, टूटी पुलिया, बारापत्थर क्षेत्र, शिफा हास्पिटल, डॉ श्रीवास्तव हॉस्पिटल, जठार हॉस्पिटल, जिला पंचायत ऑफिस बीझावाड़ा, विश्वकर्मा चैक से ज्ञानी चैक, बरघाट नाका से चैधरी मोहल्ले तक, बरघाट नाका, काली चैक से भवानी चैक, कुंवर साहब कालोनी, गांधी वार्ड मस्जिद के पास वाला क्षेत्र, सिटी कोतवाली, तहसीलदार, अपर कलेक्टर निवास व कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घरों में सैनिटाइजेशन किया गया।
नगर पालिका के सभी कर्मचारियों में कार्य का विभाजन कर दिया गया है। फोगिंग मशीन से मच्छरों की रोकथाम के लिए शहर में धुआं किया जा रहा है। स्वर्गरथ से कोरोना मरीज के शवों को बबरिया मोक्षधाम तक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया जा रहा है।
राजस्व शाखा के मस्तराम परते व महेश सोनी की ड्यूटी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हे होम क्वारंटाइन करने में लगाई गई है।
: कोरोना वॉरियर्स की मौत: ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुए थे डॉ दीपक सिंह, सीएम एवं पूर्व सीएम किया tweet
Sun, Apr 11, 2021
इंदौर में एक और कोरोना वॉरियर्स का निधन हो गया है. शनिवार को (एमजीएम) कालेज के जूनियर डाक्टर दीपक सिंह की कोरोना से मौत हो गई. वह एमवाय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोविड मरीजों का उपचार कर रहे थे. कोरोना मरीजों के उपचार के दौरान ही वे संक्रमण का शिकार हो गए थे. जूनियर डाक्टर पिछले 10 दिनों से भर्ती थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी.
जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़े 80 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो चुके थे. जिसके बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई. डॉ. दीपक की मौत पर सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया है.
ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुए थे डॉ दीपक सिंह, सीएम एवं पूर्व सीएम किया tweet
सीएम शिवराज ने किया ये ट्वीट
सीएम शिवराज ने लिखा कि 'इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉ. दीपक सिंह COVID19 के मरीजों का इलाज करते हुए स्वयं संक्रमित हुए और आज उनका दुःखद निधन हो गया.
मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं.. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें, यही प्रार्थना.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया सेल्यूट
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि 'इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉ दीपक सिंह के दुखद निधन का समाचार मिला. उन्होंने संकट के इस दौर में कोरोना संक्रमित लोगों की रपूर सेवा कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. ऐसे कोरोना योद्धा को नमन व सेल्यूट. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे.
ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुए थे डॉ दीपक सिंह, सीएम एवं पूर्व सीएम किया tweet
सतना के रहने वाले थे दीपक सिंह
दीपक सिंह सतना की उचेहरा तहसील के ग्राम कोठार के रहने वाले थे. उनके पिता किसान औ मां गृहिणी हैं. डॉ. दीपक घर के सबसे बड़े बेटे थे. अभाव में रहकर भी दीपक ने पीएमटी की तैयारी की और 2010 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज में इनका चयन हुआ था. डॉ दीपक सिंह एमजीएम मेडिकल कॉलेज की 2010 बैच से एमबीबीएस पॉस आउट थे.