Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली-शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल

बसना -: सरस्वती शिशु मंदिर, अरेकेल मार्ग बसना में परीक्षा परिणाम घोषित, हर्षोल्लास से झूमे विद्यार्थी

कटनी - दीवारों तक सिमटा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, जमीनी हकीकत नदारद

एंबुलेंस कर्मचारियों पर गिरी गाज, दो की सेवाएं समाप्त

महासमुंद /पिथौरा- अपनी मांगों को लेकर प्रबंधकों की हड़ताल जारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 10 शौचालय और रोड मार्ग उद्घाटन जिला प्रमुख मा.श्री विजय चौगुले साहब द्वारा

admin

Sun, Mar 17, 2024

Mpnewslive‎

१० शौचालय और रोड मार्ग उद्घाटन

१६ मार्च २०२४ , महाराष्ट्र,नवी मुंबई, रबाले, साई बाबा नगर.

साई बाबा नगर बस्ती में १० शौचालय और रोड मार्ग का उद्घाटन शनिवार १:३० मिनट पर जिला प्रमुख माननीय श्री विजय चौगुले साहब द्वारा किया गया।

उद्घाटन में नगरसेवक माननीय श्री राम‌ अशीष यादव शिवसेना कार्यकर्ता माननीय श्री गणेश दगड़े ,ज्योति दगड़े और बस्ती के लोगों की उपस्थिति थी। १० शौचालय और रोड मार्ग का काम पूरा होते देख यहां के लोग बहुत खुश थे ।

इस बस्ती के लोगों से बात करने पर पता चला कि यह ऐसी बस्ती है ,जहां पर नाहीं पानी था नाही बिजली और शौचालय की कोई सुविधा थी। बस्ती में घर में चोरी होना और जबरदस्ती दूसरों के घरों पर मारपीट करके अपने नाम कर लेना बारिश के समय गटर का पानी घर में घुस जाना यह सारी बातों से यहां के लोग बहुत परेशान रहते थें । कोई किसी के खिलाफ बोल नहीं सकता था क्योंकि उनको लगता था कि हम आम जनता हमारा कोई सुनेगा नहीं, दिन-प्रतिदिन यह सारी चीज यहां घटती थी लेकिन जब लोगों ने आवाज उठाया और प्रशासन में शिकायत किया।

तब जाकर महानगरपालिका द्वारा पानी-बिजली और शौचालय जैसी आवश्यकताओं को पूरा किया गया , जनता की समस्याओं को दूर किया गया। बस्ती के लोगों का यह भी कहना है कि शिवसेना कार्यकर्ता गणेश दगड़े द्वारा उनकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

१० शौचालय और रोड मार्ग काम पूरा होने पर बस्ती के लोग बहुत खुश है, इस बस्ती के लोगों का कहना है जिस पार्टी के नेता बस्ती का विकास करेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करेंगे वह उस ही पार्टी के नेता को चुनाव में जिताएंगे।

Report by upasana yadav

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन