जनगणना 2027 : कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Thu, Apr 30, 2026
जनगणना 2027: 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण
कलेक्टर श्री तिवारी ने की सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय दायित्व में सहभागी बनने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील
कटनी (30 अप्रैल) – जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से शुरू हो रहा है। जो कि 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। जबकि जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जनगणना में दी गई सटीक जानकारी से न केवल देश की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति स्पष्ट होती है, बल्कि विकास योजनाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः सभी नागरिक इस राष्ट्रीय दायित्व में सहभागी बनें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल), मोबाइल एप (एचएलओ ऐप) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (एचएलबीसी) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा। जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाईम मॉनीटरिंग जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। आगामी जनगणना वर्ष 1872 से 16 वीं एवं स्वतंत्रता के बाद की 8 वीं जनगणना होगी। जनगणना से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन