: देश को नहीं चाहिए मिली-जुली सरकार', पीएम मोदी बोले- मैंने हमेशा राष्ट्रहित में लिया फैसला
Sat, Dec 30, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों के मिलजुल कर भाजपा से मुकाबला करने की कोशिशों पर बड़ा कटाक्ष किया है। देशवासियों की आम राय है कि उन्हें मिली-जुली सरकार की जरूरत नहीं है।
देश पहले ही ऐसे गठबंधनों के चलते अपने तीस साल गंवा चुका है।
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों की स्वाभाविक पसंद भारतीय जनता पार्टी ही होगी। मिलीजुली सरकार के दौर की पहचान भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से होती है। लोगों ने तीन दशकों में मिलीजुली सरकारों की अस्थिरता देखी है। उस दौरान सुशासन की कमी, तुष्टीकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार को भी झेला है। इसका नतीजा यह हुआ कि जनता की उम्मीद और विश्वास तो टूटा ही, दुनिया के सामने भारत की छवि गलत बनी। इसलिए अब स्वाभाविक रूप से जनता की पसंद भारतीय जनता पार्टी है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिनों दिन मजबूत होती भाजपा दक्षिण भारत में भी सशक्त हो रही है। वह दक्षिण भारत में भी सबसे बड़ी पार्टी है। केरल में स्थानीय निकाय में जगह बना चुकी है तो छह महीने पहले तक कर्नाटक की सत्ता पर भी काबिज थी। ईसाई बहुलता वाले नगालैंड और मेघालय समेत छह पूर्वोत्तर राज्यों में भी वह सत्तारूढ़ है। हमारी सरकार 16 राज्यों में है और आठ राज्यों में हम प्रमुख विपक्षी दल हैं। भाजपा की स्वीकार्यता पूरे भारत में है।
मोदी की गारंटी चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी कोई चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है। यह तो देश के गरीबों का विश्वास है। और वह किसी भी कीमत पर यह विश्वास टूटने नहीं देंगे। गरीबों का विश्वास उन्हें ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ने से विकास और रोजगार में चौमुखी इजाफा हुआ है। सुधारवादी कदमों से ही लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। भारत की विकास यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है जिससे पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनने का विश्वास जागा है।
उन्होंने विपक्ष के लगाए बेरोजगारी और महंगाई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना और वैश्विक संघर्षों के बावजूद भारत में मंदी नहीं आई। रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2014-15 से वर्ष 2023-24 (नवंबर तक) औसत महंगाई 5.1 प्रतिशत रही जो यूपीए के शासनकाल में 8.2 प्रतिशत थी।
2047 तक विकसित भारत का खाका तैयार
पीएम मोदी ने 'ज्ञान' पर ध्यान केंद्रित वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 'ज्ञान' (अंग्रेजी के जीवाइएएन) में जी के लिए गरीब, वाइ के लिए युवा, ए के लिए अन्नदाता किसान और एन से नारीशक्ति (महिला सशक्तीकरण) के विकास के जरिये देश को बुलंदियों पर पहुंचाया जा सकता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर उसे विकसित देशों की श्रेणी में लाना है।
उन्होंने बताया कि जिस तरह से 1922 से 1947 के बीच देश की जनता आजादी के आंदोलन में जुटी थी। इसीतरह भारत को विकसित बनाने की आस लगाए लोग आजादी के सौ वर्ष पूरे होने तक अपनी पूरी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएंगे। हम ज्ञान पर ध्यान देंगे, उसे सम्मान देंगे तो विकसित भारत बनेगा।
Read more -
विकसित भारत संकल्प यात्रा ने 50 दिन से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
: भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का निधन, सीएम माणिक साहा ने जताया दुख
Thu, Dec 28, 2023
Tripura भाजपा के विधायक सुरजीत दत्ता का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरजीत दत्ता का निधन बुधवार की रात कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ। सुरजीत दत्ता (70 वर्षीय ) के परिवार में पत्नी और बेटी है।
रामनगर सीट से विधायक सुरजीत दत्ता कई बीमारियों से पीड़ित थे और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार की रात उन्हें अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भाजपा विधायक के निधन पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में सीएम साहा ने लिखा कि 'वरिष्ठ राजनेता और भाजपा के मौजूदा विधायक सुरजीत दत्ता के निधन की खबर से दुख हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।'
: विकसित भारत संकल्प यात्रा ने 50 दिन से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
Wed, Dec 27, 2023
पीएम मोदी ने बुधवार (27 दिसंबर) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत की. वहीं, इस मौके पर पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में जुड़े लोगों को संबोधित भी किया.
इस कार्यक्रम में न केवल देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी जुड़े. बल्कि केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे. बता दें, 15 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से लगातार पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं. यह योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के कार्यक्रम में लाभार्थियों और आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है, दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है. युवा हो, महिला हो या गांव के वरिष्ठ नागरिक हों, यह सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते हैं.
विकसित भारत संकल्प यात्रा ने 50 दिन से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
पीएम ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं. लेकिन ये यात्रा अब तक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. उन्होंने आगे कहा जिस तरह से देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं. आज देश के कोटि-कोटि लाभार्थी सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के माध्यम बन रहे हैं.
https://youtu.be/h_9K_Pku29o?feature=shared
मोदी की गारंटी गाड़ी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है
आयुष्मान भारत कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी जहां भी जा रही है वहीं लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. यात्रा शुरू होने के बाद 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है. करीब 1.25 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप हो चुका है. 70 लाख लोगों को टीबी से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है. जबकि 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है. पीएम ने कहा आजकल तो आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं.
10 साल पहले लोग सरकारी दफ्तर का चक्कर काटते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 10 साल पहले स्थिति यह थी की लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते अपनी उम्र बीता देते थे. फिर भी लाभ नहीं मिलता था. लेकिन अब लोगों को योजानाओं का लाभ मिल रहा है. 4 साल में चार करोड़ से अधिक लोगों तक नल से जल पहुंचा है. पानी के अब बेहतर प्रबंधन और गुणवत्ता पर भी बल दिया जा रहा है.
लोकल फॉर वोकल का करें प्रचार
लोकल फॉर वोकल पर भी पीएम मोदी ने सभी को बढ़ावा देने को कहा है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें 'वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है. भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें.
वहीं, महिलाओं द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में साझेदारी को लेकर कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्ता में मदद के लिए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बड़ा अभियान चलायी जा रही है. साढ़े सात लाख करोड़ रुपये महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप को दिया गया है. दो करोड़ नई महिलाओं को लखपति बनाना है. हम जल्द दो करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य प्राप्त करेंगे. वहीं, पीएम ने ये भी कहा कि नमो द्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को पंद्रह हजार द्रोन दिया जाएगा. इससे गांव की बहनों में नया आत्मविश्वास आएगा.
Read more -
महादेव बेटिंग ऐप केस में एक और बड़ा एक्शन, दुबई में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर नजरबंद, जल्द लाया जाएगा भारत