Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सरायपाली-शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल

बसना -: सरस्वती शिशु मंदिर, अरेकेल मार्ग बसना में परीक्षा परिणाम घोषित, हर्षोल्लास से झूमे विद्यार्थी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मधेपुरा में मतगणना की सभी तैयारियां दुरूस्त । सुबह 8 बजे BNMU कैंपस से होगी गिनती शुरू

admin

Thu, May 30, 2024
मधेपुरा के जिला मुख्यालय के झल्लू बाबू सभागार में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मतगणना के सफल संचालन से संबंधित समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने की। बैठक में बताया गया कि मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के लिए बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में विधान सभावार मतगणना कक्ष स्थापित किया गया है। मतगणना 4 जून को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना कक्ष में विधान सभावार सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और बज्रगृह प्रभारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आलमनगर विधानसभा के लिए बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस स्थित पुस्तकालय भवन के द्वितीय तला, बिहारीगंज के लिए भूतल डाटा सेंटर बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस, मधेपुरा के लिए प्रथम तला पुस्तकालय भवन, सोनवर्षा के लिए प्रथम तल परीक्षा भवन, सहरसा के लिए भूतल परीक्षा भवन को चिन्हित किया गया है। मतगणना कक्ष में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इवीएम मतगणना के लिए 14 टेबल की स्थापना की गई है और पोस्टल बैलेट की गणना के लिए आठ टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतगणना टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मोबाइल फोन लेकर जाने पर होगी रोक मधेपुरा में मतगणना की सभी तैयारियां दुरूस्त । सुबह 8 बजे BNMU कैंपस से होगी गिनती शुरू । पोस्टल बैलट की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की जानी है। कुल मिलाकर कर मतगणना कार्य के लिए लगभग 354 मतगणना कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। मतगणना कर्मियों का सेकंड रेंडमाइजेशन 3 जून को निर्धारित है। बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित डाटा सेंटर के सामने बाउंड्री के निकट मीडिया कोषांग कार्यरत रहेगा। मतगणना के लिए आने वाले अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता एवं मतगणना पदाधिकारी, कर्मी द्वारा किसी प्रकार की सामग्री या मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैमरा, बैग आदि मतगणना कक्ष में लेकर जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उनकी ओर से उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्रियों को अलग-अलग जनसंचार कक्ष में बने काउंटर पर जमा कराया जाएगा और प्रतिनियुक्त कर्मी की ओर से टोकन निर्गत किए जाने का निर्देश दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन