Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : कटनी। बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कटनी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 30, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर व बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा आम जरूरत की वस्तुओं के महंगे होने को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।

प्रदर्शन में कटनी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

katni

Pawan katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन