Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत मे कोरोना का नया वैरिएंट मिला,हो सकता है ज्यादा खतरनाक

admin

Thu, Jun 10, 2021
भारत मे कोरोना का नया वैरिएंट मिला,हो सकता है ज्यादा खतरनाक

दुनिया मे कोरोना खत्म होने का नाम नही ले रहा है और कोरोना को लेके हर रोज दुनिया के किसी न किसी कोने से कोई बुरी खबर आ ही जाती है।भारत मे भी कोरोना ने बहुत कोहराम मचाया है और अभी भी भारत कोरोना से लड़ रहा है।दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह से खत्म भी नही हुई थी कि भारत के वैज्ञानिकों ने एक नया कोरोना वैरिएंट खोज है।

कोरोना इतनी जल्दी और इतने प्रकार से रूप बदलता है कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरत में हैं और सबसे बड़ी बात इसके सभी रूप एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होते है।कब कौन सा नया वैरिएंट कहाँ मिल जाये किसी को नही मालूम और वो पहले वाले स्वरूपों से कितना खतरनाक होगा इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।अब तक SARS-CoV-2 के दुनियाभर में न जाने कितने वैरिएंट मिल चुके है और भारत मे भो कोरोना के B.1.617.2 वैरिएंट ने भारी तभाही मचाई है और यही भारत मे खतरनाक दूसरी लहर का प्रमुख कारण था।

जाने इस नए वैरिएंट के बारे में सब कुछ

दरअसल पुणे में स्तिथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट को खोज निकाला है।NIV के वैज्ञानिकों ने विदेशी पर्यटकों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग करके एक नए वैरिएंट B.1.1.28.2 को डिटेक्ट किया है।ये सैम्पल्स ब्राज़ील और ब्रिटेन से आये हुए पर्यटकों से लिए गए थे।

अब वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नए वैरिएंट से गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते हैं साथ ही वैक्सीन इसके ऊपर कितना असर करेगी इसके ऊपर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक यह वैरिएंट भारतीय नागरिकों में नही मिला है और इसके भारत मे फैलने की उम्मीद भी कम है यदि सावधानी बरती जाए तो।

Read Also-

आगरा के निजी अस्पताल में मॉक ऑक्सीजन ड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत,DM ने दिए जांच के निर्देश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन