Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रतापगढ़ वकील परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आनंद पाण्डेय व महामंत्री पद पर विजय नाथ पाण्डेय हुए निर्वाचित

admin

Wed, Mar 6, 2024
अधिवक्ता संगठन वकील परिषद का चुनाव काफी गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार पाण्डेय व मंत्री पद पर विजय नाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। अध्यक्ष व मंत्री पद को छोड़कर अन्य पद निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को वकील परिषद का चुनाव सुवह शुरू हुआ। कुल 141 मतदाताओं में से 129 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर आनन्द पाण्डेय 129 मतों में से 75 मत पाकर व महामंत्री पद पर विजय नाथ पाण्डेय 109 मत पाकर निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें संतोष त्रिपाठी निःशुल्क को 20 मत, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को 19 मत व दिनेश चन्द्र त्रिपाठी को 19 मत मिले। इसी तरह विजय नाथ पाण्डेय ने 109 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया। निकटतम प्रतिद्वंदी को महज 20 मत प्राप्त हुए। 3 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया चलती रही।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन