Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पिथौरा-प्रशासन के दबाव के बावजूद 8वें दिन भी डटे प्रबंधक “डर नहीं, हक चाहिए”–सन्नी साहू

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: यूपी में आनलाइन मुआयना राजस्व पोर्टल प्रकिया शुरू करने मे प्रतापगढ़ बना पहला जिला

admin

Sat, Mar 16, 2024
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट में बने अभिलेखागार में राजस्व अभिलेख पोर्टल प्रतापगढ़ का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया सिर्फ जनपद प्रतापगढ़ में राजस्व अभिलेख पोर्टल www.pratapgarhror.in की आनलाइन व्यवस्था की गयी है, अभी किसी अन्य जनपदों में यह व्यवस्था लागू नही है। जमीन से सम्बन्धित अभिलेख जो काफी पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण हो गये थे और उन रिकार्डो को ढूढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और समय भी ज्यादा लगता था, इन सबकों देखते हुये राजस्व अभिलेख पोर्टल की शुरूआत जनपद में की गयी है। जमीन से सम्बन्धित जितने भी पुराने अभिलेख पाये गये उनको स्कैन कराकर एक पोर्टल विकसित कर उसमें सभी रिकार्ड को संरक्षित किया गया है। नये पोर्टल के माध्यम से अधिवक्ताओं के लागिन से राजस्व अभिलेखों का मुआयना किया जा सकेगा, साथ ही अभिलेख की नकल प्राप्त करने हेतु पोर्टल पर आवेदन कर सकते है जिसमें अभिलेख के सही और गलत की जानकारी प्राप्त हो जायेगी और कार्यालय से अभिलेख की नकल अधिकतम 03 कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है। जनपद के 05 तहसीलों में से 03 तहसीलों क्रमशः कुण्डा, रानीगंज व लालगंज के पुराने राजस्व अभिलेख को आनलाइन कर दिया गया है एवं 02 तहसीलों सदर व पट्टी के राजस्व अभिलेख को आनलाइन करना अभी बाकी है इन रिकार्डो को जल्द से जल्द आनलाइन कराकर मॉडल रिकार्ड रूम एवं आनलाइन रिकार्ड रूम हो जायेगा। उन्होने कहा कि जमीन से सम्बन्धित पुरानी नकल को प्राप्त करने हेतु कहीं से भी आनलाइन करा सकते। दीपक बरनवाल एम० पी० न्यूज़ तहसील पत्रकार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन