Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बलौदाबाजार : अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर प्रशासन की क़ार्रवाई,850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त।

सोना कुमार ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार

Sat, Dec 6, 2025

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी के संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन की टीम के निरीक्षण के दौरान 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी। जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया। जब्त धान को ग्राम बया में ही सुरक्षित रखने हेतु तुलसी यादव को सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि जिले में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी जारी है। इस दौरान प्रशासन द्वारा बिचौलिए पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि बिचौलये के अवैध धान उपार्जन केंद्रों तक न पहुंच पाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन