Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस का शानदार आयोजन : खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, May 1, 2026

शीर्षक: पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह खरसिया छत्तीसगढ़ में संपन्न, प्रदेशभर के कलमकार सम्मानित

**उपशीर्षक: हेम मन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र, बसना,सरायपाली से बिलासपुर तक के पत्रकारों को मिला सम्मान*

खरसिया छत्तीसगढ़, 30 अप्रैल 2026 – पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा गुरुवार को छत्तीसगढ़ के स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम खरसिया जिला - रायगढ़ छत्तीसगढ़ में चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के नामी पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

पत्रकारों को मिला सम्मान:

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को मोमेंटो, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बसना ,सरायपाली, सारंगढ़ ,खरसिया ,कोरबा, शक्ति,रायगढ़, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर एवं महासमुंद जिले से आए पत्रकारों को विशेष रूप से उनके वर्षों के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां:

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा बसना के सुप्रसिद्ध 'हेम मन्नू म्यूजिकल ग्रुप'। ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी , हिन्दी, ओड़िया गीतों की ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि पूरा सभागार झूमने और नाचने पर मजबूर हो गया। रायपुर से आईं गायिका दीपमाला शर्मा,गायक हेमलाल नायक,गिटार शुभम नायक, ढोलक गोलू पांडे, मन्नू नायक और लोमस सर सभी ने शानदार प्रस्तुति दी l

मुख्य अतिथि का संबोधन:

मुख्य अतिथि श्री छाया विधायक महेश साहू जी एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। ग्रामीण अंचल से लेकर राजधानी तक सच्चाई को सामने लाने वाले ये कलम के सिपाही बधाई के पात्र हैं।" पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सेवक दास दीवान ने बताया कि पत्रकार कल्याण महासंघ लगातार पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की शासन से मांग

मंच से पत्रकारों के लिए "सुरक्षा और शासन का सहयोग" क्यूं की पत्रकार को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता हैं पर आज पत्रकार सुरक्षित नहीं है उसके लिए कानून बनाया जाए यही शासन से मांग है l

कार्यक्रम का संचालन* महासमुंद जिला महासचिव अभय धृतलहरे ने किया एवं आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रगीत अरपा पैरी की धार* गीत के साथ समारोह का आयोजन की शुरुआत किया गया l

**पत्रकार कल्याण महासंघ

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में महासमुंद जिले से शामिल वरिष्ठ पत्रकार *

महासमुंद जिलाध्यक्ष गेंदलाल मानिकपुरी,जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी,बसना ब्लॉक संगठन सचिव फिरोज खान , ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास,ब्लॉक उपाध्यक्ष गोवर्धन नंदे ,ब्लॉक संगठन सचिव बसंत साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष हेमंत तांडी,ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक कुमार जगत,बलौदाबाजार जिले से सम्मिलित तिलकराम बरिहा सभी उपस्थित रहे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन