Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2 अक्टूबर तक:पहले दिन 20 हजार लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग; 22 को बुजुर्गों, ओरल स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

admin

Thu, Sep 18, 2025

भोपाल

एमपी न्यूज़ लाइव ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

मध्यप्रदेश से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त अभियान की शुरुआत की। जिसके पहले दिन मध्यप्रदेश में देश में सर्वाधिक 20,379 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। वहीं, देश में यह आंकड़ा 53,180 रहा। मध्यप्रदेश के बाद 10,851 स्क्रीनिंग के साथ ओडिशा दूसरे और 10,206 स्क्रीनिंग के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।

अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हर दिन के लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गईं हैं। शुक्रवार को अभियान के तहत प्रदेश भर में प्रसव से पहले पंजीयन की मुहीम चलाई जाएगी। इसके बाद 20 को इन महिलाओं की जांच कर, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। जिससे उन्हें समय रहे जरूरी परामर्श, इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी सलाह मिल सके। यह इसलिए जरूरी हैं क्योंकि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला और उनके बच्चे, दोनों पर गंभीर खतरा रहता है। जिसे समय पर सही इलाज से टाला जा सकता है।

अभियान के दौरान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और डिसपेंसिरी में विशेषज्ञ शिविर और स्वास्थ्य जांच लगातार जारी रहेंगे।

बुजुर्गों के होंगे फ्री टेस्ट 22 को बुजुर्गों, ओरल स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान सभी जांच फ्री होंगी। 24 सितम्बर को ईट-राइट और पोषण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सही खानपान और संतुलित आहार से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

महिलाओं की होगी संपूर्ण जांच 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष जांचें होंगी। 26 सितम्बर को किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य और रजोनिवृत्ति के बाद की समस्याओं की स्क्रीनिंग होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन