: वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया के सुपुत्र कुलदीप वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, रागिनी संग बंधेगा पवित्र बंधन
admin
Mon, May 5, 2025
संवाददाता/अलकेश धुर्वे
बैतूल: जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार, मधुरवाणी और सौम्य व्यवहार के प्रतीक, सम्माननीय वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया के सुपुत्र कुलदीप भाटिया आज सोमवार, 5 मई को जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका शुभ विवाह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं भैंसदेही विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद की सुशिक्षिता एवं संस्कारी सुपुत्री रागिनी के साथ संपन्न होगा।
यह भव्य और पारंपरिक विवाह समारोह आज रात 8 बजे ओम मंगलम मैरिज लॉन, (एफसीआई गोदाम के सामने, इटारसी रोड, बैतूल) में हर्षोल्लास और रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया से जुड़े वरिष्ठजन एवं दोनों परिवारों के प्रियजनों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह की शोभा बढ़ाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन