Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद - लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण के निर्देश : छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Jul 11, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

महासमुंद दिनांक 11 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित न्यायालय कक्ष, मालखाना, रिकार्ड रूम, नजारत, ग्रन्थालय, अधिवक्ता कक्ष और डिजीटाईजेशन केन्द्र का व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। न्यायालय कक्ष एवं अनुभाग के निरीक्षण के दौरान कार्यो में संतोष जाहिर किया गया। परिसर स्थित साफ-सफाई, गार्डन के रख-रखाव के व्यवस्थाओं पर सराहना की गई। न्यायालयीन अवलोकन के दौरान उन्होंने उपस्थित न्यायाधीशों को लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए एवं प्रोत्साहित किया साथ ही साथ कोई लंबित मामले जैसे 10 वर्षो की अवधि से अधिक हो गई हो अथवा वरिष्टजनों से संबंधित प्रकरणांे को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। माननीय मुख्य न्यायधिपति द्वारा आम नागरिको को उपलब्ष्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं सुदृढ बनाने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य न्यायाधिपति महोदय लगातार राज्य के न्यायिक प्रणाली को सुदृढ करने के लिए प्रयासरत है, उनके द्वारा पूर्व में भी राज्य केे सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक बाऊंस) के प्रकरणों की संख्या की जानकारी ली तथा समझौता योग्य मामलों पर पक्षकरों की सहमति से योग्य प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ की समस्यों की जानकारीली गई एवं न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र एडीआर भवन का भी निरीक्षण किया गया। भवन में स्थापित मध्यस्थता कक्ष, क्रिमीनल प्रकरणों के पैरवी हेतु स्थापित एलएडीसीएस कक्ष, पैरालिगल वालेटिंयर प्रशिक्षण कक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय का भी अवलोकन किया गया। माननीय न्यायाधिपति द्वारा कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री रजनीश श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुन्द श्रीमती अनिता डहरिया प्रधान, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एवं अन्य न्यायाधीशगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार व महासमुंद के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण में उपस्थित थेे।

(फोटो संलग्न)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन