: स्वच्छ भारत मिशन मध्यप्रदेश डायरेक्टर ने नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली
Sat, Jun 22, 2024
स्वच्छ भारत मिशन मध्यप्रदेश डायरेक्टर ने नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली
स्वच्छता के प्रति व्यापक पैमाने पर जागरूकता तथा जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश
सागर / स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए सागर नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों द्वारा प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी हैं। सागर नगर निगम सहित जिले के निकायों द्वारा की जा रही प्रारंभिक तैयारियों के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करने हेतु शनिवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल से मिशन डायरेक्टर श्री अक्षय त्रेमवाल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी ) ने सागर में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समीक्षा बैठक में सागर जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु किये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार तैयारियों को गति देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और निर्देश दिए।
सागर स्मार्ट सिटी के सभा कक्ष में आयोजित नगर निगम और जिले के समस्त नगरीय निकायों की बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के साथ जिले की समस्त निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर श्री अक्षय त्रेमवाल ने निकायों द्वारा की जा रही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीपीटी की जो भी राशि निकायों के पास शेष है वह उन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें,इसके अलावा उन्होंने समस्त निकायों के सीएमओ से कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में आप सबको अच्छा प्रदर्शन करना है और रैंकिंग को बढ़ाना है । उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजना नमस्ते योजना को व्यापक तौर पर चलने और इसका प्रचार- प्रसार करने के लिए समस्त सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमस्ते योजना के अंतर्गत निकायों को सेप्टिक टैंक की सफाई वाहन के साथ मशीन से कराना है अगर यह संभव नहीं है और अगर सेप्टिक टेंक की सफाई बिना मशीन की मदद से सफाई मित्र करता है तो उसके स्वास्थ्य और जान- माल की रक्षा के लिए समस्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाएं क्योंकि बिना सेफ्टी उपकरण के सेप्टिक टैंक में उतर कर सफाई करने से सफाई मित्रों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना हो सकता है। सावधानी के साथ सेफ्टी टैंक की सफाई की जाए इस पर विशेष ध्यान देना है।
बैठक में उन्होंने नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए की जा रही तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कई नवाचार और जागरूकता के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जो सराहनीय हैं परंतु इन प्रयासों को व्यापक पैमाने पर करने के लिए लोगों में जागरूकता और जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बैठक में बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कई कार्य एवं नवाचार किये जा रहे हैं । पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही कांच के गिलास या मिट्टी के कप देकर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है । इसके अलावा नगर निगम द्वारा सागर का सुकून और कचरा खुद बोलता है मैं किस घर का हूं ये दो अभियान भी चलाए जा रहे हैं जिसमें एक अभियान के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है वहीं दूसरे अभियान के माध्यम से शहर में गंदगी फैलाने वाले और कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है । सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कैमरों की मदद से कचरा फेकने वालों की वीडियो फुटेज निकालकर पहचान की जाती है इसके आधार पर चालानी कार्यवाही होती है।
: म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा पूर्ण निष्पक्षता से सम्पन्न करावें: सम्भागायुक्त
Sat, Jun 22, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर mpnews.live
म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 इस वर्ष दिनांक 23-06-2024 रविवार को शहर के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग,इंदौर द्वारा इस परीक्षा में संभागीय पर्यवेक्षक श्री अनिल पारे को नियुक्त किया गया ह । श्री पारे का मोबाईल नम्बर 9425066100 है ।
इस परीक्षा हेतु जिला मुख्यालय सागर में 5449 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगें । ततसम्बंध में सागर सम्भाग के सम्भागायुक्त श्री वीरेंद्र सिंह रावत ने शहर के परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, केंद्र प्रेक्षक, फ़लाईंग स्कॉड, पुलिस नोडल अधिकारी, बिजली विभाग व परीक्षा में संलग्न अधिकारियों को निर्देश दिए की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, म.प्र. लोक सेवा आयोग की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होती है व इस परीक्ष के संचालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जावे । उन्होने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी शनिवार तक पूर्ण कर ली जावे व आयोग के समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जावे ।
परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं इस प्रकार रहेंगी – मोबाइल, केल्कुलेटर इत्यादि, पठन सामग्री, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढंक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसेः- बालो को बंधाने का क्लचर/बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्में, पर्स/वॉलेट, टोपी, ताबीज वर्जित है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर का प्रयोग किया जाना पूर्णतः निषेध है।
आयोग की परीक्षा में निम्न में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेष दिया जा सकेगा: मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आयकर का पेन कार्ड, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र । फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी।
परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं: बी.टी. आई.ई, मकरोनिया; एम.एल.बी क्रं02, शास. महाविद्यालय, मकरोनिया, ओजस्वनी नर्सिंग कॉलेज, पथरिया; इंफ़िनिटी इंजीनियरिंग कॉलेज,पथरिया; इमानुएल स्कूल; शास. कला एवं वाणीज्य महाविद्यालय, तिली; शा. उत्कृष्ट उ. मा.वि., नगर निगम के सामने; बी.टी.आई.आर.टी इंजीनियरिंग कॉलेज, सिरोंजा; जैन उ. मा.वि., बस स्टेंड के पास; ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज, सिंरोंजा; शास. कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय, बस स्टेंड के पास ।