: Samsung Galaxy M32 हुआ लॉन्च,कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स
Thu, Jun 24, 2021
सैमसंग
भारत
मे तेजी से अपना बाजार बढ़ाता जा रहा है।जहां पहले सैमसंग के फ़ोन्स भारतीय बाजार में ज्यादा कीमत में मिलते थे तो वहीं सैमसंग अब हर प्राइस रेंज में अपने स्मार्टफोन्स भारत मे उतार रहा है।सैमसंग की क्वालिटी पर तो किसी को कोई शंका नही और सैमसंग के फ़ोन्स चीनी कंपनियों के फोन्स से कहीं ज्यादा बेहतर,सुरक्षित व उच्च क्वालिटी के होतें है लेकिन सैमसंग बस कीमत के मामले चीनी कंपनियों से थोड़ा पीछे रह जाता था।लेकिन अब सैमसंग भी कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और अच्छी क्वालिटी के साथ अपने स्मार्टफोन्स उतार रहा है और अभी हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M32 इसी का उदाहरण है।
Samsung द्वारा हाल ही में लॉन्च हुआ Galaxy M32 कम कीमत में आने वाला एक बेहतरीन स्मार्टफोन्स है जो कि बजट श्रेणी में आता है।सैमसंग ने यह फ़ोन आज की जरूरतों को देखते हुए बनाया है और हर कोई इसको खरीद सके इसलिए इसकी कीमत भी काफी कम रखी है।अब यह फ़ोन बेशक ही इसी प्राइस रेंज में आने वाले चीनी स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा।चलिए अब हम आपको इस बेहतरीन स्मार्टफोन के धमाकेदार फीचर्स बताते हैं।
Samsung Galaxy M32:फीचर्स और खासियत
सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में आपको एक 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।अब सबसे अच्छी बात यह है कि AMOLED डिस्प्ले के साथ आपको 90HZ का रिफ्रेश रेट(refresh rate) भी मिलता है।आपके रोज के काम के लिए व थोड़ी बहुत गेमिंग(gaming) के लिए आपको इसमे MediaTek Helio G80 प्रोसेसर(processor) मिलता है।यह एक बजट श्रेड़ी का प्रोसेसर है जो आपकी रोज की जरूरतों को बड़े आराम से पूरा कर देगा।
यदि आप फ़ोटो खींचने या सेल्फी खींचने के शौकीन है और आप कैमरा के साथ समझौता नही करना चाहते तो इस फ़ोन से अच्छा फ़ोन शायद ही आपको मिले।इसमे 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप(Quad Camera Setup) दिया गया है और बेहतरीन सेल्फी(selfie) के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।अब फ़ोटो खीचेंगे और वीडियो बनाएंगे तो बैटरी खत्म हो जाने कर डर रहेगा लेकिन इस फ़ोन के साथ आप अपने डर को भुला दीजिये क्योंकि इसमें 6000mAH की बड़ी बैटरी दी गयी है।
Samsung Galaxy M32:कीमत
जैसा कि हमने आपको पहले बताया ये स्मार्टफोन बजट श्रेणी का है तो इसकी कीमत भी ज्यादा नही है।इसका 4GB/64GB वाला वैरिएंट 14999 रुपये में मिल जाएगा तो वहीं 6GB/128GB वाला वैरिएंट 16999 रुपये में मिलेगा।
Read Also-सैमसंग ने चीन को मारी ठोकर,चीन से भारत मे अपना डिस्प्ले प्लांट किया शिफ्ट
: पितृ दिवस(Father's Day) 2021, Wishes
Sun, Jun 20, 2021
आज की मतलबी दुनिया मे जहां लोग एक दूसरे को पीछे धकेलने में लगे है व लोगों के मन मे दूसरों के लिए सिर्फ ईर्ष्या व घृणा भरी है ऐसे में सिर्फ माता पिता ही केवल दो शख्श है जो आपको अपने से भी ज्यादा प्यार करते हैं।दुनिया मे यदि किसी का प्रेम सबसे निस्वार्थ है तो वो हमारे माता पिता का है ।वैसे तो हमारा हर दिन अपने माता पिता को समर्पित होना चाहिए लेकिन फिर भी हर साल मातृ दिवस व पितृ दिवस(
Father's Day
) मनाया जाता है ताकि जो लोग अपने काम चलते आने माता पिता से दूर रहते है या फिर बहुत व्यस्थ रहते हो तो वो भी अपने माता पिता के साथ समय बिता सके व उनको खुश कर सकें।
कब मनाया जाता है पितृ दिवस?
पितृ दिवस हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता ताकि हम अपने पिता जो कि पूरी दुनिया से हमारे लिए लड़ सकता है उनके प्रति सम्मान व प्यार प्रकट कर सकें।वो एक पिता ही तो है जिसके साय में एक बच्चा हमेशा सुरक्षित रहता है,वो पिता ही तो है जो बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है और वो पिता ही तो है जो अपने सख्त स्वभाव से हमे एक अच्छा और सभ्य इंसान बनाता है।माता और पिता दोनों की हम सबके जीवन मे बहुत खास जगह होती है और उन्हें सदैव खुश रखना हमारी जिम्मेदारी ही नही बल्कि हमारे कर्तव्य भी है।
Read Also:
भारत के पहल मेडिकल ड्रोन का ट्रायल शुरू,दवाइयों से लेकर वैक्सीन की करेगा डिलीवरी
: कोरोना से जंग को तैयार होंगे 1 लाख वॉरियर्स, PM मोदी ने किया क्रैश कोर्स प्रोग्राम' का शुभारंभ
Fri, Jun 18, 2021
फ्रंटलाइन वर्करों के लिए PM मोदी ने एक क्रैश कोर्स लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने महामारी कोविड-19 तीसरी लहर को लेकर देश को तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज शुरू किए जा रहे इस क्रैश कोर्स के जरिए 1 लाख कोरोना वारियर्स को महामारी का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। PM मोदी ने क्रैश कोर्स करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की वे जल्द ही हेल्थकेयर वर्करों के सहयोग के लिए तैयार होंगे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस 'क्रैश कोर्स प्रोग्राम' का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के तहत देश भर के 26 राज्यों में स्थित 111 प्रशिक्षण केंद्रों में की जाएगी। लॉन्च के इस मौके पर (
Skill Development and Entrepreneurship
) विभाग के केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।
2-3 महीने में पूरा होगा क्रैश कोर्स
यहां प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस कोविड-19 महामारी ने दुनिया के हर देश, हर संस्था, हर समाज, हर परिवार, हर इंसान के सामर्थ्य को बार-बार परखा है। वहीं इस महामारी ने साइंस, सरकार, समाज, संस्था और व्यक्ति के रूप में हमें अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए सतर्क भी किया है।' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंट लाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे, बीते 7 साल में देश में नए एम्स, नए मेडिकल कॉलेज, नए नर्सिंग कॉलेज के निर्माण पर बल दिया गया है, इनमें से कई ने काम करना भी शुरु कर दिया है।
PM मोदी के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं को कौशल से लैस करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है। इस कार्यक्रम को 276 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय ख़र्च के साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तृतीय के केन्द्रीय नीति के तहत एक विशेष कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।
इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैनपावर की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल गैर-चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार किया जाएगा। किसी विषय विशेष की जानकारी देने और कौशल विकसित करने के मकसद से कम अवधि के लिए चलाये जाने वाले कार्यक्रम को क्रैश कोर्स कहते हैं।
Read Also- Dedicated Freight Corridor पर दौड़ी मिलिट्री ट्रैन,सैन्य साजो सामान के साथ पहुँची राजस्थान