: नौकरी छोड़ बने यूट्यूबर; आज महीने में कमा रहे लाखों रुपए Saddam Kassim WordPress Developer & YouTuber
Mon, Mar 25, 2024
25 साल की उम्र में सद्दाम ने यूट्यूब की दुनिया में रखा कदम
आजकल यूट्यूबर और ब्लॉगर खूब कमाई कर रहे हैं, इस बारे में तो अपने खूब सुना ही होगा। आज हम आपको एक ऐसे यूट्यूबर की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसने अपनी नौकरी छोड़ इंटरनेट से कमाने का सोचा और फिर क्या आज वहीं लड़का इंटरनेट के जरिए महीने में लाखों रुपए कमा रहा है। यूट्यूबर सद्दाम कासिम' ने 25 साल की उम्र में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था और आज यह 33 साल की उम्र में लाखों की कमाई कर रहे हैं। सद्दाम कासिम के यूट्यूब पर लाखो सब्सक्राइबर्स है।
Saddam Kassim WordPress
Website Developer भी हैं। वे नजीराबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। सद्दाम ने अपनी पढ़ाई बोनान्जा कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है, राजीव गांधी से ग्रेजुएशन और मुरादाबाद से एमसीए पूरा किया है। करियर की शुरुआत गुड़गांव हरियाणा में एक कॉल सेंटर एक्जीक्यूटिव के रूप में हुई थी। दो साल तक नौकरी करने के बाव उन्होंने करियर की नई राह चुनने का फैसला किया। साल 2015 में उन्होंने वर्डप्रेस और फ्रीलांसिंग सीखना शुरू किया। उनका कहना है कि इससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। 2023 में उनको यूट्यूब सिल्चर बटन से भी नवाजा जा चुका है।
Live your life as well as that of others
Saddam Kassim
वेबसॉफ्ट Global आईटी सर्विसेज के संस्थापक भी हैं। वे लोगों को वेबसाइट डेवलपमेंट के बारे में सिखाते हैं। उनका मैकेनिज्म लोगों के लिए वर्डप्रेत्त डेवलपमेंट को समझना बहुत आसान करता है। उन्हें वर्डप्रेस डेवलपमेंट, Freelancing और Affiliate Marketing में विशेषज्ञता हासिल है। वह लोगों को ब्लॉग शुरू करने के बारे में सिखाते हैं। खुद की ऑनलाइन क्लासेज भी चलाते हैं। आज तक, उन्होंने अपने ग्राहकों के लिए वेबसाइट Build करके 50,000 से ज्यादा डॉलर कमाए है। उनके दुनिया भर में 350 से अधिक ग्राहक हैं और उन्होंने 1250 से अधिक वेबसाइट बनाई हैं। अब उन्होंने मेटरशिप पोग्राम करना शुरू कर दिया और लोग उनके कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब ऐसी पीढ़ी में आ चुके वर्तमान नहीं, बल्कि हमे भविष्य को भी देखते हुए अपने कौशल पर काम करना होगा।
: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिवस
Sun, Mar 10, 2024
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिवस
१० मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिवस मनाया जाता है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है सीआईएसएफ की स्थापना १० मार्च १९६९ को भारत की संसद अधिनियम के तहत की गई थी।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिवस का महत्वकेंद्रीय सुरक्षा बल देश की सुरक्षा बलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जैसा कि हमने आपको बताया कि यह अर्धसैनिक बलों में से एक है, यह एक अनूठा संगठन भी है। इनका कार्य होता है कि समुद्री, वायु मार्गों के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक भवनों की सुरक्षा करना। जिसमें बंदरगाह, हवाई अड्डे ,मेट्रो सेवा परमाणु , अंतरिक्ष प्रतिष्ठान के साथ अन्य ३०० से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान भी शामिल होते हैं।केंद्रीय सुरक्षा बल दिवस की स्थापना १० मार्च १९६९ को हुई थी केंद्रीय सुरक्षा बल के महानिदेशक रिटायर्ड आईपीएस शील वर्धन सिंह थे, वर्तमान में नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पहली महिला नियुक्त किया गया है ३१ जुलाई २०२४ तक यह शीर्ष पद पर रहेंगी।
: भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को प्याज निर्यात की अनुमति दी
Wed, Mar 6, 2024
भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को 64 हजार 400 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के जरिए बांग्लादेश को 50 हजार टन और संयुक्त अरब अमीरात को 14 हजार चार सौ टन प्याज निर्यात की मंजूरी दी गई है।केंद्र ने पिछले वर्ष दिसंबर में प्याज की घरेलू उपलब्धता और कीमतों पर नियंत्रण के लिए इस वर्ष 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। सरकार ने तंजानिया को 30 हजार मीट्रिक टन गैर बासमती चावल और जिबूति तथा गिनी बिसाऊ को 80 हजार टन टुकडा चावल के निर्यात की भी मंजूरी दी है।