Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा Covid-26 और Covid-32 के लिए तैयार रहें,जाने पूरा सच

admin

Thu, Jun 3, 2021

अभी दुनिया पूरी तरह से कोरोना से उभर भी नही पाई थी कि अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक चौकाने वाला बयान जारी कर दिया जिसके बाद से मानों दुनिया मे हड़कंप मच गया।दरसल दो अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया को चेताया है और कहा कि Covid-26 और Covid-32 के लिए तैयार रहें।

कोरोना कहाँ से आया? ये अभी भी एक ऐसा सवाल की इसका जवाब दुनिया के किसी भी वैज्ञानिक,डॉक्टर,विशेषज्ञ अथवा शोधकर्ता के पास नही है।दुनिया अभी तक नही जान पाई कि पूरी दुनिया मे हाहाकार मचाने वाला यह वायरस आखिर आया कहाँ से और इसकी वास्तविकता में उत्पत्ति हुई कैसे।

इसी सवाल के संदर्भ में दो अमेरिकी वैज्ञानिक स्कॉट गॉटलीब व पीटर होट्स ने दुनिया को चेताते हुए कहा है कि यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि SARS-COV-2 की उत्पत्ति कहाँ से और कैसे हुई।

क्या कहना है वैज्ञानिकों का?

वैज्ञानिकों ने कहा कि भविष्य में कोरोना के प्रभावों व कोरोना जैसे अन्य बीमारियों से बचना है तो SARS-COV-2के ओरिजिन का पता लगाना अति महत्वपूर्ण है साथ ही इसके ओरिजिन को लेके चीन को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

आपको बताते चलें कि पूरी दुनिया का यह मानना है कि चीन में कोरोना के ओरिजिन को लेके एक प्रभावी व निष्पक्ष जांच होनी चाहिए लेकिन चीन कभी भी इस को लेके गंभीर नही दिखा।चीन कभी कोरोना की निष्पक्ष जांच के लिए सहयोग नही देता।

अब अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि वुहान लैब में कोरोना बनने की थ्योरी काफी हद तक सही लगती है साथ ही इसपे के साक्ष्य भी मिलें तो ये जानना आव्यशक है कि क्या वाकई में कोरोना को वुहान लैब में बनाया गया।

दूसरी तरफ अमेरिकी वैज्ञानिक का ये भी दावा है कि चीन कोई मजबूत सबूत नही दे पाया है कि उसकी वुहान लैब से कोरोना की उत्पत्ति नही हुई ऐसे में चीन को सामने आके इसके लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

क्या है Covid-26 और Covid-32?

अमेरिकी वैज्ञानिक पीटर होट्स का कहना है कि कोरोना जिस तरह से फैल है व जिस तरह से उसने अपने रूप बदले है उससे भविष्य में भी महामारियों के फैलने के खतरे से इनकार नही किया जाता और शायद अब से 4-5 साल बाद या फिर उसके भी बाद इस तरह कि कई महामारियां विश्व में फैल सकती हैं।

Read Also-

WHO ने दुनिया भर के कोरोना वैरिएंट्स को दिए नाम,जानिए भारत मे पाए गए वैरिएंट को क्या नाम मिला

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन