Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कोरोना के बीच चीन में मिला नया वायरस,जाने क्या है H10N3 वायरस

admin

Thu, Jun 3, 2021
कोरोना के बीच चीन में मिला नया वायरस,जाने क्या है H10N3 वायरस

पूरी दुनिया को बर्बाद करने वाला कोरोना चीन की ही देन है।चीन ने पूरी दुनिया को कमरों में कैद कर दिया और पूरी दुनिया मानो थम सी गयी।लोगो ने अपनी जिंदगी में वो सबकुछ देख लिया जिसकी उन्हीने कभी कल्पना भी नही की होगी।पूरी दुनिया को कोरोना देना वाला चीन पूरी दुनिया मे शक की निगाहों से देखा जा रहा है।

कोरोना के बीच अब चीन से एक और डरा देनी वाली खभर सामने आ रही है।हाल ही में चीन में H10N3 नाम का वायरस सामने आया है और इसका मनुष्य मे मिलने का पहला केस सामने आया  है।चीन के हेल्थ कमीशन ने इसकी आधिकारिक तौर पे पुष्टि कर दी।

चीन के Jiangsu प्रान्त के रहने वाले एक 41 वर्षीय चीनी नागरिक में H10N3 वायरस की पुष्टि हुई है और यह दुनिया का पहला केस है जब H10N3 एक मनुष्य में मिला हो।यह चीनी नागरिक Zhenjiang शहर का रहने वाला था।हालांकि चीन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नही की कि वह मनुष्य इस वायरस की चपेट में आया कैसे।

क्या है H10N3 वायरस ?

H10N3 कोई नया वायरस नही है बल्कि ये कई साल पहले खोजे जा चुके बर्ड फ्लूए का एक नया स्ट्रेन।चीन में पहले भी कई बार बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मिल चुके हैं और उनमें से सबसे खतरनाक स्ट्रेन 2016-17 में मिला था जिससे कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी।

बर्ड फ्लू आम तौर पर मानव को प्रभावित नही करता यानी यह मनुष्य को ट्रांसफर नही होता लेकिन इसके कुछ स्ट्रेन मनुष्यों को भी प्रभावित कर सकतें है साथ ही मानव शरीर मे आसानी से प्रवेश कर जाते हैं।अब बर्ड फ्लू का नया H10N3 स्ट्रेन चिंता का विषय इसलिए है चूंकि यह भी मानव शरीर मे प्रवेश कर सकता है और मनुष्य को प्रभावित कर सकता है।

क्या हैं H10N3 के लक्षण?

जैसा कि हमने आपको बताया यह बर्ड फ्लू का ही एक स्ट्रेन है तो इसके लक्षण भी उसी के जैसे हैं।अब चूंकि ये बिल्कुल नया स्ट्रेन है और अभी तक इसका सिर्फ एक केस ही मिला है, इसलिए इसके सम्पूर्ण व सही लक्षण किसी को मालूम नही।हालांकि जिस चीनी नागरिक में यह पाया गया है उसमें बुखार व बर्ड फ्लू के कुछ सामान्य लक्षण देखे गए हैं।

Read Also-

WHO ने दुनिया भर के कोरोना वैरिएंट्स को दिए नाम,जानिए भारत मे पाए गए वैरिएंट को क्या नाम मिला

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन