Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: UPCL AE Recruitment 2021: असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर सहित कई पद रिक्त

admin

Sat, Mar 20, 2021
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 अप्रैल 2021 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) में कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। रिक्त पदों का विवरण: उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर के 79 पद, अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के 2 पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर का 1 पद रिक्त हैं। UPCL AE Recruitment 2021 शैक्षिक योग्यता: असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेनी) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, पावर इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग या उन इंजीनियरिंग ट्रेड में ग्रेजुएट होना चाहिए। असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल में ग्रेजुएट की डिग्री एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। वहीं लॉ ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। चयन प्रक्रिया: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की वेबसाइट upcl.org के माध्यम से 16 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th pay के अनुसार सैलरी मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन