Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बाजार में आया 'नूरजहां' आम,कीमत जान उड़ जाएंगे होश

admin

Tue, Jun 8, 2021
बाजार में आया 'नूरजहां' आम,कीमत जान उड़ जाएंगे होश

भारत दुनिया भर की फलों व सब्जियों का केंद्र है।जितने किस्म के फल व सब्जी पूरी दुनिया मे नहीं पायी जाती उससे कई गुना ज्यादा फलों व सब्जियों की प्रजाति भारत मे पायी में जाति है।जब बात फल की हो तो आम को कैसे भूला जा सकता है।अब बाजार में में एक खास किस्म के आम ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है,इस आम को 'नूरजहां' कहा जाता है।

आम की फसल विश्व मे सबसे ज्यादा भारत मे होती है और भारत के आम पूरी दुनिया मे लोकप्रिय है।भारत हर साल हजारों टन आम कई देशों को निर्यात करता है।भारत मे सैंकड़ों किस्म की आम की प्रजातियां पायी जातीं है जिनमें कुछ बेहद खास होती है।ऐसे ही खास किस्म का आम है 'नूरजहां'।

जानिए 'नूरजहां' आम की खासियत:

'नूरजहां' एक खाद किस्म का आम है जिसकी फसल भारत मे बहुत कम होती है।इस आम की फसल केवल मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में होती है।इसके पेड़ बहुत ही कम संख्या में होते है।इस किस्म के आम की फसल को विशेष मौसम की जरूरत होती है इसी वजह से पिछली साल इनके अनुकूल मौसम ने होने की वजह से इनकी पैदावार न के बराबर थी जबकि इस साल मौसम इनके अनुकूल होने की वजह से इनकी पैदावार ठीक हुई है।

'नूरजहां' अफगानी मूल की आम की प्रजाति है और इस किस्म के आम बेहद स्वादिष्ट व वजनदार भी होते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि एक आम का वजन करीब तीन किलो तक हो सकता है।इनके भारी वजन व बेहद स्वादिष्ट होने की वजह से ही ये आमों की मल्लिका के रूप में भी 'मशहूर' है।

क्या है 'नूरजहां' आम की कीमत?

इस आम की कीमत सुनकर कई लोग हैरत में पड़ जाएंगे,आपको बता दें कि इस खास किस्म के एक आम की कीमत 500 से 1000 रुपये तक है।याद रखिए यह कीमत एक आम की है न कि एक किलो आम की।इनकी इतनी ज्यादा कीमत होने का कारण है इनका लज़ीज़ स्वाद,भारी वजन व बाजार में इनकी कमी जिसके चलते लोग महीनों पहले से ही इनकी बुकिंग करा लेते हैं।

Read Also-

DRDO का Exoskeleton बनेगा भारतीय सैनिकों का अभेद्य रक्षा कवच,भारतीय सैनिक बनेंगे Super Warrior

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन