Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Chhindwara News:कमलनाथ ने दिया आमंत्रण, सिमरिया में लग सकता है बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार

admin

Thu, Jul 20, 2023
Chhindwara News:कमलनाथ ने दिया आमंत्रण, सिमरिया में लग सकता है बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार

Chhindwara News - सावन मास के अगस्त महीने के पहले सप्ताह में छिंदवाड़ा जिले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लग सकता है। बागेश्वर सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके लिए आमंत्रित किया है। अभी तक कार्यक्रम के आयोजन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बागेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र शास्त्री तीन दिनों के लिए छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर में अपना दिव्य दरबार लगाएंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने बागेश्वर महाराज को इसके लिए आमंत्रित किया है। कमलनाथ या कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में कथा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अगस्त के पहले हफ्ते में कथा के आयोजन की संभावना

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त के बीच बागेश्वर धाम सरकार सिमरिया हनुमान मंदिर में अपना दिव्य दरबार लगा सकते हैं। इसको लेकर बागेश्वर धाम समिति की एक टीम छिंदवाड़ा आई थी और प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया।

सितंबर में नादनवाड़ी पहुंचेंगे बागेश्वर सरकार

सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण के पास यह कथा होगी। इसके लिए जगह का चयन भी किया जा चुका है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के आदिवासी विकासखंड पांढुर्णा के नादनवाड़ी में भी बागेश्वर धाम सरकार की कथा सितंबर में प्रस्तावित की गई है। इसका आयोजन बागेश्वर धाम समिति ही कर रही है। इसके लिए 23 से 25 सितंबर तक का समय प्रस्तावित किया गया है। बनवासी और आदिवासी समाज के बीच बागेश्वर धाम सरकार यह कथा करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले कथा कराने की होड़ Chhindwara News

इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को कथा करने का आमंत्रण दिया था, लेकिन यह नहीं हो सका। अब बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगाने के लिए कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित किया है। ऐसे में कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कथा के आयोजन का कांग्रेस को फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें।

मध्यप्रदेश में संविदा कल्चर खत्म होगा:संविदा मतलब अब इस्थायी कर्मचारी, पढ़िए नई पॉलिसी में क्या है खास।

https://twitter.com/MpnewsL/status/1681914654405296131?t=bLDkCQTDWPErnVXFBGBzKQ&s=19

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन