Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: आईपीएस अधिकारी डॉ अशोक अवस्थी ने विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार संभाला

admin

Fri, Dec 1, 2023

एमपी न्यूज लाइव (भोपाल) भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष-1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अशोक अवस्थी ने शुक्रवार को विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार ग्रहण किया। श्री अवस्थी इससे पहले शिकायत/मानव अधिकार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ थे।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री अवस्थी बी.ए., एमबीए, पीएचडी हैं। उल्लेखनीय पुलिस कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2010 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2016 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

डॉ अशोक अवस्थी की पहली पोस्टिंग सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में जबलपुर में हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, ग्वालियर एवं जबलपुर रहे। श्री अवस्थी बालाघाट, कटनी, दमोह तथा रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें, प्रशिक्षण, एसटीएफ, शिकायत/मानव अधिकार व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृहमंत्री के दायित्व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय एवं लोकायुक्त भी रहे। श्री अवस्थी ने पुलिस उप महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय, एससीआरबी, छिंदवाड़ा रेंज, नाराकोटिक्स इंदौर व भोपाल रेंज के रूप में भी पटस्थ रहे हैं।

Read more - MP ELECTIONS POLL OF POLLS : MP में BJP की वापसी?जानिए एग्जिट पोल में किसे मिल रही कितनी सीटें ?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन