Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

यूथ कटनी का वार्षिक कार्यक्रम राजस्थानी थीम के साथ संपन्न

कटनी- एनजीओ विज़न एवं कटनी वनमंडल के सहयोग से आयोजित अंतर-संभागीय जैव विविधता एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी संपन्न

कुएं में गिरे सियार का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने बचाई जान

कटनी - अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

ग्राम बिलखंड में आयोजित दो दिवसीय रामायण कथा का समापन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में भीषण सड़क हादसा: : कटनी - अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, May 21, 2026

कटनी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

शादी समारोह से लौट रहे थे उत्तर प्रदेश; चाका बायपास ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे

कटनी /चाका बायपास ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोरखपुर लौट रहे थे सभी युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक (UP 70 EH 2790) में सवार पांचों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वहां से वापस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चाका बायपास ओवरब्रिज के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी।

कटर से काटकर निकाला गया शव

हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में प्रयागराज निवासी विवेक राजपूत (40 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, हादसे में गोरखपुर निवासी प्रीतम शुक्ला, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी अमित सिंह (33 वर्ष) और सूर्यश सेंगर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर के बाद एक युवक कार के मलबे में बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

> घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन