Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंटकर राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने, 8 सीटर विमान एवं एयरपोर्ट निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया

admin

Fri, Jun 13, 2025

सागर/ महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान म.प्र. के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री जी को सागर नगर की जलप्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए राजघाट बांध की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु स्वीकृति प्रदान करने तथा मुख्यमंत्री जी की घोषणानुरुप सागर में अतिशीघ्र एयरपोर्ट का निर्माण प्रारंभ कराने का आग्रह किया। तब तक पीएमश्री पर्यटन सेवा के तहत 8 सीटर विमान की हवाई सुविधा जल्द से जल्द सागर से भी शुरू कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट,एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया, युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन