Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP ELECTIONS POLL OF POLLS : MP में BJP की वापसी?जानिए एग्जिट पोल में किसे मिल रही कितनी सीटें ?

admin

Thu, Nov 30, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब एग्जिट पोल्स भी आ गए हैं। बता दें कि 17 नवंबर को एक साथ सभी सीटों पर यहां मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। वहीं बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 230 में से बहुमत  के लिए 116 सीट चाहिए।

मध्य प्रदेश में क्या कह रहा हैं एग्जिट पोल्स?

  • न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को 151, कांग्रेस को 74 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती है।   
  • टीवी9 भारत वर्ष के एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं।
  • रिपब्लिक टीवी के अनुसार, कांग्रेस को 97-107 और भाजपा को 118-130 तक सीटें मिल सकती हैं।
  • CNX के अनुसार, कांग्रेस को 111, भाजपा को 116 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
  • जन की बात ने कांग्रेस को 100-123 और भाजपा को 102-125 सीटें दी हैं।
  • आज तक AXIX MY INDIA ने बीजेपी को 140-162, कांग्रेस 68-90, वहीं अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती है।   

मध्य प्रदेश की 230 में से 114 पर कांग्रेस, 109 पर भाजपा और 2 पर (BSP) ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हुए और सरकार गिर गई। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।  

Read more - Ballot Paper Balaghat: बालाघाट बैलेट पेपर मामले में तहसीलदार के बाद अब एसडीएम भी हुए निलंबित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन