Thu 14 May 2026

ब्रेकिंग

समंस मददगार एवं डाक चालान कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

कटनी । सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ बयान देने पर हिंदू भावनाएं आहत होने विधायक एवं हिंदू समाज

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले की 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.03 करोड़ रुपये से अधिक की राश

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में : जनसुनवाई शिकायत का बदला: कटनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, जांघ में फंसा चाकू लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Apr 13, 2026

जनसुनवाई शिकायत का बदला: कटनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, जांघ में फंसा चाकू लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

कटनी। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात सरेराह खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जनसुनवाई में की गई एक शिकायत से नाराज होकर दो आरोपियों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि हमले के बाद घायल युवक अपनी जांघ में फंसा हुआ चाकू लेकर ही सीधे पुलिस चौकी पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नदी पार निवासी रमेश अहिरवार ने पिछले दिनों मोहल्ले में होने वाली पत्थरबाजी को लेकर पुलिस जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कुछ युवक उनसे रंजिश रख रहे थे। रविवार रात जब रमेश खेर माता मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

मंदिर के पास घेराबंदी कर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पास आरोपी ओम कचेर और सोजल अहिरवार ने रमेश को रोका और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब रमेश ने मना किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने रमेश की जांघ पर चाकू से जोरदार वार किया, जिससे चाकू जांघ की हड्डी के पास गहरे तक फंस गया।

साहस की मिसाल: जांघ में चाकू लिए ऑटो से पहुंचे चौकी

घटना के बाद घायल रमेश ने हिम्मत नहीं हारी। वह उसी अवस्था में ऑटो पकड़कर सीधे बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर उस समय दंग रह गए जब पीड़ित ने अपनी जांघ में फंसा हुआ चाकू निकालकर पुलिस के सामने टेबल पर रख दिया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय ने मीडिया को बताया कि पीड़ित रमेश अहिरवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर आरोपी ओम कचेर और सोजल अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Tags :

katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन