Thu 14 May 2026

ब्रेकिंग

समंस मददगार एवं डाक चालान कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

कटनी । सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ बयान देने पर हिंदू भावनाएं आहत होने विधायक एवं हिंदू समाज

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले की 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.03 करोड़ रुपये से अधिक की राश

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के निवार स्थित एवीएस फैक्ट्री में : एवीएस फैक्ट्री में 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया सूचना छिपाने का गंभीर आरोप

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Apr 13, 2026

एवीएस फैक्ट्री में 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया सूचना छिपाने का गंभीर आरोप

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के निवार स्थित एवीएस फैक्ट्री में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत एक इलेक्ट्रीशियन की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही और घटना की जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

केबल बांधते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हरदुआ स्टेशन के पास रहने वाले उदय शंकर मौर्य (46 वर्ष), जो एवीएस फैक्ट्री (संचालक पवन मित्तल) में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे, रविवार दोपहर फैक्ट्री में करीब 30 फीट की ऊंचाई पर केबल बांधने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिर पड़े।

प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप

घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की। फैक्ट्री के सुपरवाइजर प्रमोद पटेल और कुछ अन्य कर्मचारी घायल उदय शंकर को पहले शहर के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में लेकर गए। परिजनों का दावा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस या परिवार को इसकी भनक न लग सके।

अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत

निजी अस्पतालों में हालत गंभीर होने पर उदय शंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मृतक के भतीजे अंकित मौर्य जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी फैक्ट्री कर्मचारियों से तीखी बहस हुई। परिजनों ने सवाल उठाया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें सूचित क्यों नहीं किया गया और मौत के बाद ही जानकारी क्यों दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन