Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Rewa News:सरपंच के घर पर लोकायुक्त के छापे में अब तक 19 करोड़ के बेनामी प्रॉपर्टी,30 गाड़ियां ओर 75 प्लाट मिले

admin

Fri, Sep 3, 2021
Rewa News:सरपंच के घर पर लोकायुक्त के छापे में अब तक 19 करोड़ के बेनामी प्रॉपर्टी,30 गाड़ियां ओर 75 प्लाट मिले

Rewa News-लोकायुक्त की टीम ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला सरपंच के घर पर लोकायुक्त टीम की छापेमारी में अब तक 19 करोड़ करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति मिल चुकी है, जिसमें दो आलीशान बंगले, 30 हैवी ओर लाइट व्हीकल्स का काफिला और कंस्ट्रक्शन मशीनरी शामिल है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लोकायुक्त के विशेष टीम के एसपी राजेंद्र वर्मा ने कहा, '' रीवा जिले के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की गई थी, जिसमें अभी तक 19 करोड़ रुपए की संपत्ति मिल चुकी है।'' उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी गुरुवार को खत्म हो गई और जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच जारी है।

वर्मा ने कहा कि बेहिसाब संपत्ति में दो महलनुमा बंगले 2 करोड़ रुपए के स्वीमिंग पूल, 1.5 करोड़ रुपए का एक अन्य घर, 20 लाख रुपए के गहने, 3.50 लाख रुपए कैश, 12.53 लाख रुपए के बैंक डिपॉजिट और इंश्योरेंस पॉलिसी की बरामदगी हुई है। 8 करोड़ रुपए मूल्य के 75 प्लॉट के कागजात भी मिले हैं। संपत्तियों में दो स्टोन क्रशर और एक मिक्चर मशीन शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें

Indore News:छेड़छाड़ के केस में चूड़ी बेचने वाले तस्लीम को नहीं मिली जमानत, वकील बोले- हाई कोर्ट जाएंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन