Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इस सावन के सोमवार को कौन-से उपाय करने चाहिए जिससे भोलेनाथ की कृपा आपके जीवन में बनी रहे।

admin

Sat, Jul 12, 2025

सागर/ वैश्य महासभा की नगर अध्यक्ष संध्या केसरवानी ने बताया कि सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो सावन में जरूर करें ये काम, हर तरफ बरसेगा सुख और समृद्धि
आइए जानते हैं कि इस सावन के सोमवार को कौन-से उपाय करने चाहिए जिससे भोलेनाथ की कृपा आपके जीवन में बनी रहे।
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आरंभ हो चुका है। इस माह को भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। वहीं इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि श्रावण में भगवान शंकर और माता पार्वती की उपासना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस साल का पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, इस दिन देशभर के शिवालयों में भक्ति की लहर दिखाई देगी। इस खास मौके पर भक्तजन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित करते हैं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हैं। ज्योतिष की मानें तो अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस सावन के सोमवार को कौन-से उपाय करने चाहिए जिससे भोलेनाथ की कृपा आपके जीवन में बनी रहे।

सावन सोमवार पर करें शिव पूजन
सावन के सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग का गंगाजल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और शिवपुराण का पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा, भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
सावन माह में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आप सावन सोमवार को भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करते हैं तो इससे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन