: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
Sat, Jun 15, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.liveविश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गयासागर/ महिला जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 भगवानगंज शाखा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य वीरांगना बहनों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना था राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना ममता जी ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि मानव रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है शाखा अध्यक्ष वीरांगना सुनीता पडवार ने कहा कि हमें रक्तदान करने से बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है जब भी जरूरत पड़े हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना वर्षा कोषाध्यक्ष वीरांगना सपना शाखा सदस्य वीरांगना साक्षी सपना निधि दिशा मधु सरिता रानी आदि बहने मौजूद रहीं
: जल संरचनाओं के गहरीकरण से क्षेत्र का जल स्तर समृद्ध होता है- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह
Sat, Jun 15, 2024
सागर
I जल सरंचनाओं में श्रमदान कर गहरीकरण करते रहने से आसपास का जल स्तर समृद्ध होता है। खुरई तालाब के गहरीकरण कार्य से खुरई नगर के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां गंगा जलस संवर्धन अभियान के तहत तालाब में श्रमदान और पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने 11 लाख की लागत से निर्मित ललोई माध्यमिक शाला की बाउंड्री वॉल का लोकार्पण भी किया।पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जल स्तर और वृक्षों का सीधा संबंध है। जहां पेड़ होगा वहां पानी होगा। वन और वृक्षों की कमी होगी तो वर्षा में कमी होगी और जलस्तर घटता जाएगा। अतः ज़रूरी है कि अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाए जाएं और लगे हुए वृक्षों का संरक्षण किया जाए। साथ ही वर्षा से मिले जल का संग्रहण हो और एक एक बूंद पानी की उपयोगिता समझते हुए जल का अपव्यय रोका जाए। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते हुए तामपान, ग्लोबल वार्मिंग के कारण जनसाधारण में पर्यावरण के प्रति चेतना आई है। इस चेतना को रचनात्मक स्वरूप देकर जल संरचनाओं के संवर्धन और वृक्षारोपण में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के लिए स्वीकृत 3 लाख की राशि से ललोई ग्राम पंचायत के भवन के साथ स्कूल की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल के दोनों तरफ सघन वृक्षारोपण किया जाए।
उन्होंने बताया कि अब विकास का दौर तेजी से शुरू होगा। संकल्प पत्र में बताई गई गारंटियों को मूर्त रूप दिया जाएगा। सभी के पीएम आवास बनेंगे, 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनेंगे, 5 वर्षों तक फ्री राशन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य किरण योजना के तहत 70 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है जिससे बिजली का बिल जीरो हो सकता है,सभी इसको अपनाएं। गांव गांव में केंद्र सरकार पोस्ट आफिस खोल रही है जहां बैंक से लेकर सभी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के साथ ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए उसमें किसान सम्मान निधि के 9 हजार करोड़ रुपए का वितरण किया गया।पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में अच्छी शिक्षा के लिए 38 करोड़ की लागत के सीएम राईज स्कूल खोले गए हैं। बांदरी का बन चुका है । रजवांस और बरोदिया का भी स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि ललोई ग्राम पंचायत में ही विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ के काम स्वीकृत हो चुके हैं। यहां 35 बीपीएल परिवार हैं, 164 को पेंशन मिल रही है, 274 लाडली बहना हैं, 126 पीएम आवास यहां बने हैं और 299 को राशन पर्ची मिली हैं। पीएम आवास की वेटिंग लिस्ट में 265 हितग्राही शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सागर जिला पंचायत के सीईओ शर्मा ने बताया कि 16 जून गंगा दशहरा तक जारी जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 50 करोड़ के 2464 कार्यों पर काम चल रहा है जिसमें मालथौन के 69 कार्य शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ पी सी शर्मा, एसडीएम खुरई रवीश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, विश्वनाथ सिंह लोधी, बांदरी पप्पू मुकद्दम, रामकुमार बघेल,आशीष पटैरिया, प्रमोद तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शामिल हुए।
: जिले की निजी स्कूलों का निरीक्षण लगातार जारी
Sat, Jun 15, 2024
सागरI शासन के निर्देशानुसार सागर जिले के सभी निजी विद्यालयों का निरीक्षण प्रारंभ किया गया है। निरीक्षण के तहत दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर सूक्ष्मता के साथ जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एसडीएम की अध्यक्षता में दल का गठन कर सभी एसडीएम अपने दल के साथ अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले निजी विद्यालयों की जानकारी एकत्रित कर कलेक्टर दीपक आर्य के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा विगत दिवस में दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर निजी विद्यालयों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिप्रेक्ष्य में आज सागर शहर के निजी विद्यालयों का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने अपने दल के साथ प्रारंभ की।
निजी विद्यालयों के संबंध में यदि कोई व्यक्ति/छात्र - छात्राएं या अभिभावक किसी प्रकार की जानकारी देना चाहता है तो वह जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दे सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी एवं उस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा गठित सभी समितियां के द्वारा निजी विद्यालयों में पहुंचकर अभिभावकों पलकों से भी विद्यालय के संबंध में आवश्यक जानकारी ली जा रही है।
बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी बीना अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले निजी विद्यालयों जिसमे अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल बीना, डिजिटल माइंड्स पब्लिक स्कूल , देव मॉडल पब्लिक स्कूल बीना स्कूल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अनुविभागीय अधिकारी मुनव्वर खान द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त परियोजना अधिकारी अभय श्रीवास्तव के साथ केसली की सद्भावना पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया।सागर एसडीएम विजय डेहरिया ने अपने दल के साथ सागर ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों जिसमे अभ्युदय पब्लिक स्कूल मकरोनिया का निरीक्षण किया। एसडीएम डेहरिया के दल में नायब तहसीलदार रितु जायसवाल सहायक संचालक एस चढ़ार एस के स्वर्णकार राजकुमार असाटी वी आर सी अनिल डिम्मा शामिल थे। इसी प्रकार राहतगढ़ एसडीएम द्वारा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया ऐसा अवसर पर तहसीलदार निर्मल सिंह राठौड़ राजकुमार कपूर सहित टीम के सदस्य मौजूद थे। एसडीएम रहली गोविंद दुबे ने तहसीलदार ऋषि गौतम विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिंदू नाथ तिवारी के साथ गढ़ाकोटा की निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया।
एसडीएम माल्थोन रविश श्रीवास्तव द्वारा अपने टीम के साथ मां सरस्वती ज्ञान मंदिर माल्थोन का निरीक्षण किया गया।श्रीमती गर्ग ने सर्वप्रथम आज जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेणु परस्ते, मनोज तिवारी, प्राचार्य के जैन के साथ ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया एवं दो दर्जन से अधिक बिंदुओं की जानकारी के संबंध में जानकारी एकत्रित की। उन्होंने विद्यालय का भौतिक सत्यापन भी किया।