: बाल श्रम निषेध हेतु चलाए गये अभियान का उल्लघंन करने वालों पर कार्यवाही
Wed, Jun 12, 2024
सागरI कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन में 30 जून तक बाल श्रम निषेध हेतु चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को श्रम विभाग सागर के श्रम निरीक्षक, एन जी ओ स- कृषक सहयोग संस्थान अनिल रैकवार, आवास संस्था सागर से मालती पटेल , युवा विकास मंडल से जिला समन्वयक अशोक सूर्या , राहुल राजे के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम नियोजित नहीं किये जाने के संबंध में दुकानों ,संस्थानों के नियोजकों को जनजागरण के माध्यम में सचेत किया गया व बाल श्रम अधिनियम के दंडनीय प्रावधानों से अवगत कराया गया।
अधिनियम का उल्लंघन कर किशोर श्रमिक नियोजित करने पर संस्थान कार्तिकेय डोसा सेंटर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पुराना बस स्टेंड सागर , शिव शक्ति सर्विसेस अटल पार्क के पास मेडिकल कॉलेज रोड सागर, जैन किराना एवम बेकरी मेडिकल कॉलेज रोड सागर ,मा सर्विसेस सेंटर एंड ऑटो पार्ट्स मेडिकल कॉलेज रोड सागर पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की गयी तथा आशीर्वाद मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर, साहू मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर, मनीष मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर ,रितु मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर में अधिनियम की अन्य धाराओ के अंतर्गत उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी। उपस्थित आम जनों को भी बच्चों से कार्य ना करवाने तथा उन्हें 18 वर्ष तक स्कूल भेजने के संबंध में जनजागृत किया गया।
: सागर अधिवक्ता संघ ने राहतगढ़ तहसील में बैठ रहे अधिवक्ताओं के लिए लगाए बॉल फेन
Tue, Jun 11, 2024
सागर । सागर अधिवक्ता संघ ने राहतगढ़ तहसील में बैठ रहे अधिवक्ताओं के लिए बॉल फेन लगाए।संघ के सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार बताया गया है, राहतगढ़ तहसील जिला सागर में बैठ रहे जिला अधिवक्ता संघ सागर के सदस्यो को जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा दोनों राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के सदस्यो की उपस्थिति में बॉल फेन लगाए गये।
उक्त कार्यक्रम में राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश पाण्डे , राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की वित्तीय समिति की पूर्व अध्यक्ष रश्मिऋतु जैन राहतगढ तहसीलदार निर्मल राठौर , जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव ,सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण अनीता राजपूत, पुरूष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा, पंकज त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन, ऋषव ओसवाल, अतुल ताम्रकार, पूरन सिंह लोधी, ओमकार यादव, देवेन्द्र कुर्मी, महेन्द्र सोनी, खालिद हुसैन, अफजल उस्मानी, धर्मेन्द्र लोधी, अजय श्रीवास्तव, मोहित कोरी, सतीष सेन, राजकुमार कुर्मी, याशिर खान सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थें।
: बेजुबान पक्षियों के लिए एक पहल
Tue, Jun 11, 2024
सागर I भारत स्काउट गाइड मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों से 30 जून तक एक्टिविटी पैक के रूप में मनाया जा रहा है। इस एक्टिविटी पैक मे प्लास्टिक जागरूकता, प्रकृति से जोड़ें, सीड़ जार में पौधे उगाए,पर्यावरण के अनुकूल पक्षियो के लिए कई वृक्षो पर “दाना पानी अभियान “के तहत सकोरे लगाए, खाद बनाना सीखे, प्लास्टिक वेस्ट गार्डन/किचन गार्डन/हैंगिंग गार्डन आदि विभिन्न गतिविधियों के रूप में मनाया जाना है। इन गतिविधियों को विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से एवं स्थानीय परिवेश में जाकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर परिसर में सहायक संचालक शिक्षा मनीषा अलेक्जेन्डर, चढार, जिला सचिव लीलाधर अहिरवार, भारत स्काउट गाइड संगठन के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी मे पक्षियों के लिए सकोरे लगाए।