: सागर जिला भाजपा ग्रामीण की प्रथम जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
Sat, Feb 22, 2025
सागर! भारतीय जनता पार्टी
(सागर ग्रामीण) की जिला स्तर बैठक शुक्रवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव रहे अध्यक्षता रानी कुशवाहा ने की!
बैठक में मण्डल अध्यक्ष व आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) रानी कुशवाहा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सतत चलने वाली पार्टी है संगठनात्मक कार्य हो या रचनात्मक कार्य कोई न कोई गतिविधि सदैव जारी रहती है जिस पर शीर्ष नेतृत्व की नजर हमेशा रहती है इसलिए हम सभी को यह यह तय करना है कि कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा सभी कार्यक्रम प्रभावी रूप से सामूहिकता व सामंजस्य के साथ समयावधि में संपन्न हों संगठनात्मक रूप से हमारा जिला नया है इसलिए मैं सभी पदाधिकारियों से नियमित रूप से अपने कार्यक्षेत्र में प्रवास करने का आग्रह करती हूं में स्वयं जिले के प्रत्येक बूथ पर पहुचने का भी प्रयास करूंगी यह हमारी प्रथम बैठक है और प्रथम बैठक मैं शत प्रतिशत उपस्थिति सभी साथियों का उत्साह और ऊर्जा प्रदर्शित कर रही रही है
मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा की
बैठक हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है जिसमें हम आगामी कार्यक्रम की तैयारियां और पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हैं प्रत्येक बैठक में हुए मंथन से हमें सफ़लता का अमृत प्राप्त होता इसलिए जब संगठनात्मक बैठक हो हमें शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करना है जो हमारी सफ़लता का आधार बनेगी!
समर्पण दिवस् के अंतर्गत पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि का संग्रह किया जा रहा जिसकी प्रगति संतुष्टि पूर्ण परंतु हम सभी को यह तय करना है की जल्द जल्द हम इस कार्यक्रम को पूर्ण करें लेकिन यह भी याद रहे हैं कि कोई भी कार्यकर्ता या हमारे वरिष्ठ जन छूट ना जाएँ साथ ही अभिषेक भार्गव ने आगामी मान.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की!
आजीवन सहयोग निधि संग्रह एवं प्रगति जानकारी कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र सिंह पटौआ सह प्रभारी संजय दुबे ने दी
कार्यक्रम को जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे ने भी संबोधित किया
बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने किया एवं आभार जिला ने व्यक्त किया
बैठक में जिला महामंत्री मोनू चौहान जिला उपाध्यक्ष अनिल धिमोले उपस्थित हुए।
: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सागर सांसद लता वानखेड़े ने व्यक्त की खुशी
Sat, Feb 8, 2025
सागर/दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर सागर सांसद श्रीमती लता गुड्डू वानखेड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की नीति की विजय बताया है,सांसद वानखेड़े ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की विकासपरक सोच और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अपनी मुहर लगाई है।
सांसद वानखेड़े ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनीजिंदर सिह सिरसा के समर्थन में प्रचार किया था उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की रणनीति और जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत राजधानी में नए युग की शुरुआत करेगी और दिल्ली के विकास को नई दिशा देगी।
सांसद लता वानखेड़े ने इस जीत के लिए भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा और समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
: मोहदा पुलिस ने फरार आरोपी को धर दबोचा
Fri, Jan 31, 2025
मोहदा पुलिस ने फरार आरोपी को धर दबोचा
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम बनाकर कुंदन ढाना देसली मे दबित दी गई।
दामजीपुरा /बैतूल जिले के थाना मोहदा के अपराध क्र. 230/2022 धारा 191,192,341,294,427,34 भादवि 34(2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपीयो की तलाश पतारसी हेतू श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी महोदय भैंसेदही के निर्देशन मे गठीत टीम थाना प्रभारी थाना मोहदा व्हीपी मोर्य, प्रआर 327 सचिन माहोरे, आर 704 सुरेन्द्र धुर्वे, आर 126 रमेश चौहान, आर 412 अजय डोंगरे सेनिक 177 अशोक नरें के प्रयासो से टीम बनाकर कुंदन ढाना देसली मे दबित दी गई। दिनांक 31.01.2025 के सुबह दबिश दी गई जहाँ आरोपीगण 1. राकेश जैसवाल पिता सुरजप्रसाद जैसवाल उम्र 44 साल निवासी कुंदनढाना देसली 2. दिपक मुंडे पिता लच्छु मुंडे जाति गौली उम्र 25 साल निवासी कुंदनढाना देसली 3. कपिल पिता राजेन्द्र आर्य उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोहदा को घेराव कर पड़का जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिन्हे अपराध धारा सदर मे गिरफ्तार कर उनके परिजनो को दी गई। बाद श्रीमान जेएमएफसी महोदय के न्यायालय मे पेश करने हेतू रवाना किया गया। पुर्व मे दिनांक उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपी विनय पिता सुनील आर्य उम्र 24 साल निवासी ग्राम हिड़ली थाना चिचोली से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय भैंसेदही पेश किया गया था जो वर्तमान मे जिला जेल बैतूल मे निरुध्द है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विष्णु प्रसाद मोर्य, सउनि बलीराम बम्हनेले, सउनि राज पहाडे, प्रआर 327 सचिन माहोरे, महिला प्रआर 420 गायत्री पन्दे, चालक प्रआर 630 भारतेन्द्र आरसे, आर 704 सुरेन्द्र धुर्वे, आर 126 रमेश चौहान, आर 412 अजय डोंगरे सेनिक 177 अशोक नरें की भुमिका सराहनीय रही है।