: श्री केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ।
Sun, Mar 16, 2025
सागर/ श्री केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश महिला श्रीमती विनीता गुप्ता राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुभाष अङतिया प्रदेश संरक्षक श्री राजकमल भैया नगर सभा अध्यक्ष विकास केसरवानी महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति केसरवानी श्रीमती रेखा श्रीमती सीता श्रीमती नीता श्रीमती संजना श्रीमती नमिता श्रीमती जया श्रीमती ज्योति श्री श्रीमती लक्ष्मी श्रीमती छाया श्री अजय केसरवानी श्री संजय श्री ओम प्रकाश श्री रजत श्री आयुष श्री रुपेश श्री गन्नू श्री राम श्री अतुल श्री पंकज श्री लारा अमित की सर्वानी टिंकू भाई धर्मेंद्र की शेरवानी मोना राजू श्री सतीश श्री जगदीश श्री हरि ओम एवं भारी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित हुए सभी ने सर्वप्रथम महर्षि कश्यप जी की छाया प्रति पर रोड़ी चंदन लगाकर माल दर्पण किया गया जिसमें महिलाओं ने होली के गीत गए एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकमल भैया ने भी बहुत ही सुंदर गाना की प्रस्तुति दी श्री मनीष केसरवानी ने रामचंद्र जी पर बहुत ही सुंदर भजन सुनाया और हमारी महिलाओं ने भी बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी उसके तत्पश्चात सभी स्वल्पाहार ग्रहण किया एवं नगर सभा अध्यक्ष प्रहलाद केसरवानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया हमारे समाज के दिवंगत आत्मा जो की विगत दिनों ब्रह्मलीन हो गए हैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
: राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भवन के सामने अंग्रेजो के काले कानूनों की जलेगी होली
Wed, Mar 5, 2025
6 वी बार पूरे देश की होलिकाओ में भी जलाया जाएगा काला कानून
सागर । पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संध जो सतत 2019 से सरकार को ज्ञापन देकर 5 बार से होलिका दहन में अंग्रेजों के काले कानूनों को जलाता आ रहा है इस बार संगठन द्वारा 13 मार्च को दिल्ली में जंतर-मंतर पर 2 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में 1860+61 के काले कानूनों की जानकारी पूरे देश को बताई जाएगी कि आज ऐ कानून भारत की आतंरिक सुरक्षा करने वालो के लिए अभिशाप वन गई है जिन अंग्रेजो ने अपनी सत्ता बचाने काले कानून वनाए थे वो काले कानून भारत में आज भी लागू है 1947 में अंग्रेज तो भाग गए लेकिन अंग्रेजों के कानून भारत में आज भी लागू है और किताबो में पढाया जाता है कि हम आजाद हैं तो फिर आजादी किसे कहते हैं ऐ बताने की जिम्मेदारी संगठन ने उठाई है और दिल्ली में जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन के बाद शाम 7 बजे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भवन की ओर कूच किया जाएगा कि रात 8 बजे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भवन के सामने होलिका दहन कर अंग्रेजों के काले कानूनों की होली जलाई जाएगी
13 करोड के आसपास केस पेंडिंग पड़े हैं न्यायालयो में
राजस्व न्यायालयो के हाला खराब है करोडो केस पेंडिंग
संगठन ने अपनी 8 मांगो में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग एवं राष्ट्रीय पुलिस आयोग की मांग की है कि 13 करोड केस यानी 13 करोड परिवारो का शोषण हो रहा है राजस्व न्यायालयो के हालात तो बहुत ही खराब है राजस्व न्यायालयो में नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर, न्यायालयो में समय कम दे पाते हैं इसलिए राजस्व न्यायालयो में हर रोज नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर, को हर हाल में 12 से 4 बजे तक राजस्व न्यायालयो के प्रकरण निपटाने की समय सीमा लागू की जाए और सरकार ऐ काम न कर पाती है तो राजस्व न्यायालयो से इन्हें अलग कर दिया जाए।
लोकायुक्त ईओडब्ल्यू को 90 दिनो में चालान पेश करे
आज प्रधानमंत्री जी लालकिले से 11 सालो से भ्रष्टाचार जीरो टारगेट की कहते हैं लेकिन अमल नहीं हो रहा है क्योंकि रिश्वतखोरो को रंगे हाथों पकड़े जाने पर भी 5, 6 , सालो से अधिक समय तक चालान पेश नहीं किया जाता है जो सिर्फ़ 90 दिनो में चालान पेश होने लगे तो 80/ रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा लेकिन इस में सबसे बडा पेंच विभागीय अनुमति जिस विभाग का भ्रष्टाचारी रिश्वतखोर उसी विभाग के अधिकारी से चलानी कार्यवाही की अनुमति लेना हास्पद लगता है इसलिए हर हाल में 90 दिनो में चालानी कार्यवाही का कानून वनाया जाए।
देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत पुलिस व्यवस्था
संगठन का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि भारत देश की आतंरिक सुरक्षा पुलिस विभाग ही करता है और पुलिस विभाग सबसे पीडित विभाग है इसलिए देश की आतंरिक सुरक्षा खतरे में है इसलिए संगठन की 8 मांगो को जल्द से जल्द लागू करे।
: उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल कल 1 मार्च सागर प्रवास पर
Fri, Feb 28, 2025
सागर / उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कल 1 मार्च सागर आएंगे। मंत्री श्री शुक्ल प्रातः 8:30 बजे भोपाल से सागर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सागर स्थित नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया के निवास पर शोक संवेदना हेतु शामिल होंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11:30 बजे तिली चौराहे स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित किये जा रहे ऑडिटोरियम का भूमि पूजन करेंगे, दोपहर 12:15 बजे मकरोनिया बटालियन रोड स्थित राय कैंसर हॉस्पिटल का लोकार्पण सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री श्री शुक्ल दोपहर 2:30 बजे गढ़ाकोटा के लिए प्रस्थान का दोपहर 3:15 बजे गढाकोटा रहस मेला का भ्रमण करेंगे इसके पश्चात सायं 4 बजे गढ़ाकोटा से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।